• img-fluid

    इंदौर सहित पूरे प्रदेश की अनाज मंडियां आज बंद

  • July 16, 2021

    • स्टॉक लिमिट का विरोध जारी… छावनी और लक्ष्मीबाई नगर मंडी में सन्नाटा

    इंदौर। सरकार (Government)  द्वारा लागू की गई स्टॉक लिमिट (Stock Limit) के विरोध में व्यापारियों (merchants)  ने मोर्चा खोल दिया है। इंदौर (Indore)  सहित पूरे प्रदेश की मंडियां (media) आज बंद हैं। शहर (City) की प्रमुख लक्ष्मीबाई नगर व छावनी अनाज मंडी में सुबह से ही मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है और दोनों मंडियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि शासन द्वारा मात्र 1 हजार क्विंटल अनाज का स्टॉक रखने की लिमिट तय की गई है, जो मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इससे तो पूरा व्यापार ही चौपट हो जाएगा।


    छोटे व्यापारियों की दुकानों पर 10 से 20 हजार क्विंटल माल स्टॉक में रखना आम बात है, वहीं शहर की दाल मिलों सहित प्रमुख अनाज गोदामों में 45 से 50 हजार क्विंटल अनाज पड़े हुए हैं। अगर स्टॉक लिमिट की निष्पक्षता से जांच हो जाए तो कई व्यापारियों के यहां लिमिट से ज्यादा माल निकल सकता है। इसी को लेकर व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। छावनी और लक्ष्मीबाई नगर मंडी में किसान भी अब पहले की अपेक्षा कम माल लेकर आने लगे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कब मंडी बंद हो जाए या व्यापारी हड़ताल शुरू कर दें। दोनों मंडियों में खरीदार भी कम मिल रहे हैं। मंडी प्रभारी रमेशचंद्र परमार ने बताया कि शासन ने जो नियम बनाया है, उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी स्टॉक लिमिट के खिलाफ व्यापारियों द्वारा विरोध का बिगुल बजाते हुए मंडी बंद कर दी गई थी, जिसको लेकर दोनों मंडियों के गेटों पर अनाज से भरे वाहन खड़े हो गए थे। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। यहां तक कि व्यापारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से भी मिलकर स्टॉक लिमिट खत्म करने पर जोर दे चुके हैं, तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस संबंध में शासन से बात करेंगे।


    Share:

    INDORE : 21 करोड़ का गबन और 3 बैंक खातों में मिले केवल 400 रुपए

    Fri Jul 16 , 2021
    ईओडब्ल्यू ने महू जेल से आरोपी को लिया था रिमांड पर, पूछताछ जारी इंदौर। 21 करोड़ की धोखाधड़ी (Fraud) के मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) ने दो दिन पहले महू जेल (Mhow Jail) से आलोक शारड़ा (Alok Sharda) को रिमांड (Remand) पर लिया था। उसके खिलाफ ईओडब्ल्यू (EOW)  में भी धोखाधड़ी (Fraud) के दो केस दर्ज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved