• img-fluid

    सरकार ने हेल्थ सेक्टर के लिए तैयार किया ये बड़ा प्लान

  • November 13, 2022

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने एक योजना के चौथे चरण के तहत अगले पांच वर्षों (2027 तक) में जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर 100 नए मेडिकल कॉलेज (Medical college) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन (ह्यूमन रिसोर्स) की उपलब्धता को बढ़ावा देना है।

    केंद्र की योजना (center plan) के तहत जिला या रेफरल अस्पतालों को अपग्रेड (Upgrade referral hospitals) कर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। प्रति कॉलेज को अपग्रेड करने पर अनुमानित लागत 325 करोड़ रुपये आएगी। इसमें केंद्र की 60 फीसदी और राज्य की 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी। पूर्वोत्तर और विशेष दर्जे वाले राज्यों के लिए केंद्र और राज्य के बीच फंडिंग पैटर्न 90:10 के अनुपात में है। सूत्रों ने आगे बताया कि व्यय विभाग ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में एक कैबिनेट नोट का मसौदा तैयार किया जा चुका है।


    पिछले तीन चरणों में 15 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई थी। इनमें से 93 काम कर रहे हैं, जबकि अन्य निर्माणाधीन हैं। ये प्रस्तावित 100 मेडिकल कॉलेज उन सौ जिलों में स्थापित किए जाएं, जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है और जहां कोई निजी या सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों केमुताबिक, योजना के चौथे चरण में जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 100 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रस्ताव को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने मंजूरी दे दी है, जिसके बाद एक कैबिनेट नोट तैयार किया गया है।

    Share:

    13 नवंबर की 10 बड़ी खबरें

    Sun Nov 13 , 2022
    1. Egypt Bus Accident: यात्रियों से भरी मिनी बस नहर में गिरी, 22 की मौत, 7 घायल उत्तरी मिस्र (Northern Egypt) में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा (painful road accident) हुआ. दकाहलिया प्रांत में एक मिनीबस के नहर (minibus fell into the canal) में गिर गई. हादसे में 22 लोगों की मौत (22 people died) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved