इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सबसे ज्यादा 20 लाख पौधे अकेला वन विभाग लगाएगा

  • 51 लाख पौधारोपण महाअभियान में
  • बाकी पौधे जिला प्रशासन के सारे विभाग और सामाजिक संस्थाएं लगाएंगी

इंदौर। अगले माह जुलाई में 51 लाख पौधारोपण महाअभियान में पेड़-पौधे लगाने की जिम्मेदारी वैसे तो जिला प्रशासन, नगर निगम सहित जिला-जनपद के अलावा लगभग सारे ही सरकारी विभागों की है, मगर सबसे बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाने की जिम्मेदारी वन विभाग ने संभाल रखी है। 20 लाख पेड़-पौधे तो अकेला वन विभाग ही लगाने जा रहा है, मगर इसके बावजूद रेवती रेंज में 11 लाख पौधे लगाने का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने काम नगर निगम के खाते में जाएगा। वन विभाग के अनुसार 20 लाख पेड़-पौधे लगाने का हिसाब इस प्रकार है-1 लाख 21 हजार पौधे वन विभाग बिजासन रमणा पहाड़ी पर लगाएगा। इस पहाड़ी पर गड्ढे करने का काम पूरा हो चुका है।


इसके अलावा लगभग 3 लाख 41 हजार पौधे वन विभाग अपनी चारों फॉरेस्ट रेंज इंदौर, चोरल, महू , मानपुर में लगाएगा। यह पौधे लगाने के लिए चारों रेंज में 12 स्थानों का चयन किया गया है। इसी प्रकार 15 लाख सागवान के पेड़ तैयार करने के लिए वन विभाग ने अपनी चारों फॉरेस्ट रेंज में 88 स्थान तय किए हैं। हर फॉरेस्ट रेंज में लगभग 3 लाख 50 सागवान के रूटसूट लगाए जाएंगे। इस तरह महू , मानपुर, चोरल, इंदौर फॉरेस्ट रेंज में सागवान पेड़ के 15 लाख रूटसूट लगाए जाएंगे। इस प्रकार वन विभाग इंदौर 88 प्लस 12, यानी 100 स्थानों पर 18 लाख 50 हजार से ज्यादा, इसके अलावा बिजासन रमणा पहाड़ी पर 1 लाख 21 हजार पौधे सहित कुल 20 लाख पेड़-पौधे लगाकर पौधारोपण महाअभियान में अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।

51 लाख पौधारोपण अभियान में 20 लाख पेड़-पौधे लगाने की तैयारी इंदौर वन विभाग की है। विभाग महू, मानपुर,चोरल, इंदौर के जंगलों सहित बिजासन रमणा पहाड़ी पर पेड़-पौधे तैयार करेगा। इस मामले में हमारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
महेंद्रसिंह सोलंकी, डीएफओ, इंदौर वन विभाग

Share:

Next Post

इन्दौर : फर्जी बिल महाघोटाले में जाह्नवी और नींव कंस्ट्रक्शन की 175 फाइलें और उजागर

Tue Jun 25 , 2024
पुलिस को अभी तक नहीं मिली हस्ताक्षर नमूनों की जांच रिपोर्ट पानी के टैंकरों का भी नया फर्जीवाड़ा सामने आया वेतन जमा कर सेवानिवृत्ति ले ली कार्यपालन यंत्री ने इंदौर। नगर निगम (municipal corporation) के फर्जी बिल महाघोटाले (fake bill scam) की जहां पुलिसिया (Police) जांच (investigation) चल रही है, मगर अब नगर निगम ने […]