• img-fluid

    महाभियान का असर…एक्सपायर होने से बचे कोरोना वैक्सीन के 90 हजार डोज

  • August 02, 2022

    • 10 दिन पहले 1 लाख 20 हजार डोज का स्टाक था-अब 13 हजार डोज ही बचे

    उज्जैन। बूस्टर डोज का महा अभियान शुरू होने से पहले निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर कम लोग टीके लगवाने पहुंच रहे थे। उस दौरान कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन के 1 लाख 20 हजार डोज का स्टाक था और इसमें से लगभग 90 हजार वैक्सीन के डोज एक्सपायरी डेट 11 अगस्त थी। महा अभियान के कारण यह टीके लग गए हैं और खराब होने से बच गए हैं। वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में नागरिकों को वैक्सीन का तीसरा अर्थात बूस्टर डोज लगाने के लिए 21 जुलाई से चरणबद्ध अभियान शुरू किया गया था। 27 जुलाई को महा अभियान आयोजित कर जिले के 467 सेंटरों पर 54 हजार बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इस अभियान में 44 हजार 600 से ज्यादा लोगों ने एक ही दिन में बूस्टर डोज लगवाए थे। यह अभियान अगस्त महीने तक जारी रहना है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान में अभी तक 53 हजार से अधिक 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों को बूस्टर डोज लगा दिया गया है।


    इसके बावजूद पूरे जिले में अभी भी करीब 11 लाख लोग शेष रह गए हैं जिन्हें बूस्टर डोज लगना है। सतत अभियान के कारण जिले के लिए अब लगभग 13 हजार कोवैक्सीन के डोज रह गए हैं। लगभग 10 दिन पहले तक अभियान से पहले विभाग के पास कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन के 1 लाख 20 हजार डोज का स्टाक था। इसमें से लगभग 90 हजार डोज की एक्सपायरी डेट 11 अगस्त थी। इससे पहले ही अभियान में यह डोज लग गए और एक्यपायर होने से बच गए। उन्होंने कहा कि अभियान अगस्त के पूरे महीने चलेगा। आज शाम तक कोवैक्सीन के लगभग 25 हजार डोज और आ जाएंगे। इसका स्टाक खत्म होने के बाद मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पहले बूस्टर डोज के लिए 9 से 12 माह की अवधि तय की थी। लेकिन पिछले महीने यह अवधि घटाकर 6 माह कर दी थी और नि:शुल्क भी कर दिया था। इसके बाद से ही केंद्रों पर बूस्टर डोज लगवाने वाले नागरिकों की संख्या बढऩे लगी थी।

    Share:

    प्रवीण ने दिया न्यूज़-18 से इस्तीफा सुधीर निगम ने भास्कर छोड़ा

    Tue Aug 2 , 2022
    दुनिया मे वही शख्स है ताज़ीम के क़ाबिल जिस शख्स में हालात का रुख़ मोड़ दिया हो। वैसे ये खबर भोत दिनों से हवा में थी के न्यूज़ 18 एमपी/सीजी के सीनियर एडिटर प्रवीण दुबे साब चेनल में ज़्यादा दिन नईं टिकेंगे। मीडिया हलकों में ये रमूज भोत दिनों से गर्दिश बी कर रई थी…आखिरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved