• img-fluid

    नवरात्रि में दिखी भक्त की अनोखी भक्ति, माता रानी को चढ़ाया सोने और हीरों से जड़ा करोड़ों का मुकुट

  • October 03, 2024

    विजयवाड़ा। शरदीय नवरात्रि (Shardiya Navaratri) के पहले दिन मंदिरों (Temples) में श्रद्धालुओं (Devotees) की भारी भीड़ देखी जा रही है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijayawada) में प्रसिद्ध कनक दुर्गा मंदिर (Kanaka Durga Temple) में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई है। इस बीच मां दुर्गा के एक भक्त ने देवी कनक दुर्गा को एक सोने का मुकुट (Golden Crown) भेंट किया है। नये मुकुट की कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह मुकुट सोने और हीरों से बना है। इसके डिजाइन मनमोहक हैं।


    जानकारी के अनुसार, देवी मां कनक दुर्गा को सोने और हीरे से जड़े नए मुकुट को पहनाया गया है। यह मुकुट देखने में बहुत ही सुंदर लग रहा है। चमकदार हीरे और सोने के मुकुट से सुशोभित देवी दुर्गा को बाला त्रिपुर सुंदरी देवी के रूप में पूजा की जाएगी। मंदिर प्रशासन ने भक्त का नाम गुमनाम रखा है। माना जाता है कि भक्त ने कोई मनोकामना पूरी होने के बाद यह मुकुट चढ़ाया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

    बता दें कि कनक दुर्गा मंदिर को आधिकारिक तौर पर श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामीवरला देवस्थानम के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में मौजूद देवी को कनक दुर्गा के नाम से पुकारा जाता है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कृष्णा नदी के तट पर इंद्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर हमेशा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है। नवरात्रि के दौरान लोगों की भीड़ और बढ़ जाती है।

    Share:

    रूपा गांगुली को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, महाभारत में इस किरदार ने दिलाई थी पहचान

    Thu Oct 3 , 2024
    डेस्क। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की महाभारत (Mahabharata) में द्रोपदी (Draupadi) का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) को कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने गुरुवार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद रूपा गांगुली कोलकाता में प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने रूपा को गिरफ्तार कर अलीपुर पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved