• img-fluid

    आसाराम बापू के आश्रम में बढऩे लगी श्रद्धालुओं की भीड़

  • November 16, 2020

    संतनगर। वेदांत दार्शनिक संत एवं विश्व कथा वाचक आसाराम बापू भले ही 7 वर्षों से तथाकथित यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में बंद हैं लेकिन गांधीनगर स्थित उनके आश्रम मे हर पर्व पर साधकों तथा श्रद्धालुओ का मेला लगा रहता है। दीपावली पर्व एवं गोवर्धन पर्व पर इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रविवार को यहां पर बड़ी संख्या में स्त्री -पुरुष बापू के छायाचित्र की परिक्रमाकरने के बाद उनके टीवी स्क्रीन पर चल रहे प्रवचन सुन रहे थे। आश्रम प्रबंधन के सेवक व साधक संजय ने बताया कि आश्रम में दीपावली पर्व पर शासन के कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया तथा जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को कंबल चावल आटा मिठाई नमकीन दीपक तथा फुलझडिय़ां वितरित की गई। उन्होंने बताया कि आश्रम मैं सुबह से लेकर शाम तक करीब 400 परिवार दर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि आश्रम में करीब सवा सौ देसी नस्ल की गाय हैं यहां पर गौ सेवा के साथ-साथ गोमूत्र से औषधि तथा गोबर से धूप अगरबत्ती आदि बनाई जाती है।

    Share:

    जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनी जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती

    Mon Nov 16 , 2020
    भोपाल। जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत के नेतृत्व में उडिय़ा बस्ती में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। बालिस्ता रावत ने बताया गया कि बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved