• img-fluid

    MP में Tourist Spot की कमान महिलाओं के हाथ

  • November 19, 2021

    • सेफ टूरिज्म के लिए 10 हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा

    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पर्यटन स्थलों (Tourist Places) पर तिलक और फूल माला पहनने से लेकर ऑटो, टैक्सी और गाइड (Auto, Taxi & Guide) की भूमिका में अब सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। मध्यप्रदेश को महिला पर्यटकों (Female Tourists) की सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखते हुए एमपी टूरिज्म विभाग (MP Tourism Department) करीब 10 हजार स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर देने जा रहा है। गुरुवार को भोपाल के मिंटो हाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग ने टूरिज्म बोर्ड, पुलिस विभाग और परियोजना की तकनीकी सहायक संस्था UN Women के साथ MOU भी किया गया। इसके तहत 4 हजार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस (Self Defense) की ट्रेनिंग दी जाएगी।



    पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल विकास करने का नवाचार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करेगा। उन्होंने कहा दिल खोल के घूमो, हिंदुस्तान के दिल में। आप सेफ हैं। इसी टैगलाइन वाले लोगो में ऑरेंज रंग महिला सशक्तीकरण के प्रतीक रूप में योजना का उद्घाटन का शुभारंभ किया।

    50 पर्यटन स्थलों पर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
    प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल विकसित करना अपने आप में अनूठी परियोजना है। मध्यप्रदेश इसके क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाएगा। यह समाज के लिए आवश्यक परियोजना है। पर्यटन के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अधिक से अधिक महिला कर्मचारी रखे जाएंगे। विकसित किए जा रहे 50 पर्यटन स्थलों पर करीब 4 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

    आधारभूत संरचनात्मक ढांचे की जरूरत
    इस दौरान यूएन वूमेन की भारत की प्रतिनिधि सुजेन जेन फर्गुसन ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए एक ओर जहां हमें सामाजिक संवेदनशीलता और नीतिगत निर्णयों के लिए पैरवी करना होगा, वहीं आधारभूत संरचनात्मक ढांचे को भी बेहतर बनाना होगा। इस परियोजना में ये दोनों ही कार्य मप्र शासन कर रहा है। इस परियोजना की संकल्पना को शुरुआत में ही वल्र्ड ट्रेवल मार्ट, लंदन द्वारा पुरस्कृत कर विश्वव्यापी पहचान मिल चुकी है। इस अवसर पर यूएन वूमेन की जेंडर रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस टीम लीडर अंजू दुबे पांडेय विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण ) अरुणा मोहन राव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    20 संकुल में 50 पर्यटन स्थल
    इस परियोजना का मूलभूत उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर स्थानीय समुदाय और महिलाओं की भागीदारी से पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित व अनुकूल बनाना है। इस परियोजना में राज्य के 20 संकुलों (क्षेत्रों) के अंतर्गत 50 पर्यटन स्थलों में परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसमें चंबल, पचमढ़ी, शहडोल, खजुराहो, चंदेरी, दतिया, सांची, उज्जैन बुरहानपुर आदि पर्यटन स्थल और जिले शामिल हैं। परियोजना में टूरिज्म बोर्ड, महिला एवं बाल विकास, गृह विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, परिवहन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों से महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

    Share:

    Madhya Pradesh High Court ने सरकार को दिया झटका

    Fri Nov 19 , 2021
    भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) देने पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण देने के निर्देश दिए हैं।  हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved