• img-fluid

    इंदौर की गौरव देवी अहिल्या की जयंती पर झूमा शहर

  • May 31, 2024

    ढोल… मृदंग… स्वर लहरियों से गूंजा हृदय स्थल… बैंडों का कारवां चला… प्रतिमा फूलों से लदी…

    इंदौर। इंदौर (Indore) की गौरव (Pride) ही नहीं, बल्कि शहर की धार्मिक जनक (Religious Parent) मां देवी अहिल्याबाई होलकर (Mother Devi Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती (birth anniversary) को गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए शहर का हृदय स्थल राजबाड़ा (raajabaada) झूम उठा। देवी अहिल्या की प्रतिमा हार-फूलों से लद गई। पूरा इलाका बैंडबाजों, ढोल, मृदंगों और गीतों से गूंज उठा। कल शाम से हुई कार्यक्रमों की शुुरुआत के बीच आज सुबह राजबाड़ा पर देवी श्री अहिल्या जन्मोत्सव समिति इंदौर ने प्रमुख आयोजन किया, जिसमें शहर के नेताओं सहित कई नागरिक और भजन मंडलियां शामिल हुईं। राजबाड़ा पर प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी सहित तमाम नेताओं ने अहिल्या प्रतिमा पर सुमधुर लहरियों के बीच माल्यार्पण कर देवी अहिल्या को नमन किया गया।


    सजे-धजे राजबाड़ा पर आज सुबह का माहौल देखते ही बन रहा था। सैकड़ों भजन मंडलियों की परिक्रमा और कई दर्जनों बैंड से गूंजती स्वर लहरियों ने हर किसी को मां देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव में शामिल कर लिया। देवी श्री अहिल्या जन्मोत्सव समिति इंदौर के पदाधिकारियों के अलावा शहर के कई विधायकों और एमआईसी सदस्यों सहित अन्य कई संगठनों ने भी माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान शहर की भजन मंडलियों ने यहां भजन करते हुए परिक्रमा की। शहरभर के बैंड भी गौरव दिवस का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे। संजय सेतु से बैंड वालों की कतार शुरू हुई तो दूसरा छोर राजबाड़ा पर नजर आया। राजबाड़ा इस दौरान भक्ति गीतों से गूंज उठा।

    दो दिन से हो रहे आयोजन
    शहर में मां देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। गौरव दिवस के रूप में इसे मनाए जाने को लेकर बीते दो दिन से शहर में अनेक आयोजन इसे लेकर किए जा रहे हैं। बड़ा कार्यक्रम अभय प्रशाल में होगा। इसे लेकर शहर के पुरातत्व का महत्व रखने वाले स्थानों पर रोशनी भी की गई है। कल शाम परस्पर नगर में सुनील मतकर द्वारा निर्देशित अहिल्या मां पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई, वहीं राजबाड़ा के गणेश हॉल मेें कलाकारों नेे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निमाड़ नृत्य, गणगौर नृत्य के अलावा देवी अहिल्या पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई।

    आज भी होंगे आयोजन
    आज मुख्य दिवस पर अभय प्रशाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, शंकराचार्य ज्ञाननंद तीर्थ, महामंडलेश्वर किरणदास साबू, आरएसएस के सहकार्यवाह कृष्णगोपाल सहित अन्य वक्ता शामिल होंगे। शहर के गायक गौतम काले भी प्रस्तुति देंगे। सत्कार कला केंद्र, देवी अहिल्या नारी गौरव अलंकरण समारोह जन्मोत्सव समिति के तहत शहर की अलग-अलग समाज की महिलाओं का सम्मान जाल सभागृह में करेगा। शिवाजी नगर में अहिल्या प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। यह प्रतिमा जयपुर से बनाकर लाई गई है। सुबह शहर के सभी 85 वार्डों में मां देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर क्षेत्रीय पार्षदों ने माल्यार्पण भी किया।

    दैनिक भास्कर ने भी हेरिटेज वॉक आयोजित की
    दैनिक भास्कर भी इस मौके पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन कर रहा है। कल शाम जहां अभय प्रशाल में शहर के रॉक स्टार्स के बीच रॉक बैंड कॉम्पिटिशन वॉर ऑफ बैंड्स हुआ, वहीं आज सुबह 6.30 बजे हेरिटेज वॉक हुई। ये वॉक राजबाड़ा मां अहिल्या प्रतिमा उद्यान से शुरू होकर बांकेबिहारी मंदिर, गोपाल मंदिर, राजबाड़ा होते हुए मल्हारी मार्तंड मंदिर पहुंची, जहां ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी गई।

    Share:

    पालदा में कान्ह किनारे काटी जा रही अवैध कालोनी पर चले बुलडोजर

    Fri May 31 , 2024
    – नदी के हिस्से की जमीन पर भी कर लिए थे निर्माण – शिकायतों के बाद निगम की टीम ने की कार्रवाई इंदौर। आज सुबह नगर निगम की टीम ने हिम्मत नगर पालदा में कान्ह नदी के हिस्से की जमीन पर अवैध कालोनी के निर्माणों को ढहा दिया। कई दिनों से वहां अलग-अलग हिस्सों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved