• img-fluid

    नतीजों से पहले प्रत्याशी पहुंचे ईश्वर की शरण में

  • November 10, 2020

    भोपाल। उपचुनाव के परिणाम सरकार के साथ ही नेताओं का भविष्य तय करेंगे। इसलिए मतगणना से पहले भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के साथ ही प्रत्याशियों ने भगवान की शरण में पहुंचकर अपनी जीत की कामना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बंगले पर ही पूजा की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ सांसद विवेक तन्खा व नकुलनाथ थे। भांडेर से भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया नतीजों से पहले सुबह 6 बजे उठकर उनके निवास हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान जी के मंदिर पहुंची। उनके साथ उनके पति संतराम सिरोनिया भी थे। इस दौरान रक्षा सिरोनिया ने लगभग 20 मिनट तक भगवान के समक्ष जाप किया। इस समय उनके पति सिरोनिया भी हाथ जोड़े मन ही मन प्रार्थना में लीन दिखाई दिए। दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी महेंद्र बौद्ध सुबह जल्दी उठकर दिनचर्या अनुसार नहाधोकर पूजा पाठ की। चूंकि बौद्ध हनुमान भक्त हैं और उन्हें आठ बजे से पूर्व मतगणना स्थल पहुंचना था, इसके लिए वह सुबह 5 बजे उठ गए और उसके बाद प्रतिदिन की तरह हनुमान जी की आराधना करने के साथ ही मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ भी किया। घर से निकलने के पूर्व उनकी पत्नी शोभा बौद्ध ने उन्हें धनिया और दही खिलाकर मतगणना स्थल की ओर रवाना किया। कांग्रेस के प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ग्वालियर से दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सहित कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की। इसके बाद वह कांग्रेस के एक दिग्गज नेता के घर जाकर बैठ गए। उन्होंने मतगणना स्थल जाने के लिए कोई जल्दी नहीं दिखाई।

    सिलावट ने भगवान गणेश के दर्शन
    सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट गिनती शुरू होने के पहले ही जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। सुबह उन्होंने पत्नी के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। हाथों में कमल का फूल लिए सिलावट की पत्नी ने आरती उतारी। घर से निकलने के पहले कलश लिए खड़ी कन्याओं का भी पूजन किया। वहीं, दूसरी ओर सिलावट को जीत की बधाई देते पोस्टर भी चौराहों पर लग चुके हैं। वोटिंग के एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट घर पर ही कार्यकर्ताओं से मिले। उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई। फिर सांवेर गए। किसानों से मिले नर्मदा शिप्रा संगम तट पर भी गए। दिन में उन्होंने खजराना गणेश मंदिर पंहुचकर दर्शन किए। इसके बाद वे कई संतों से मिले और जीत के लिए आशीर्वाद लिया। शाम को उन्होंने भाजपा के प्रमुख नेताओं से और उन कार्यकर्ताओं से बात की जो मंगलवार को मतगणना स्थल पर ड्यूटी दे रहे हैं।

    Share:

    सुनी सुनाई: मंगलवार 10 नवंबर 2020

    Tue Nov 10 , 2020
    रेड्डी तक पहुंचेगी जांच? भो पाल में इवेंट और पब्लिसिटी कंपनियों पर पड़े आयकर छापे की आंच पूर्व मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी तक पहुंचेगी या नहीं, इसे लेकर मंत्रालय में चर्चा गरम है। अधिकांश अफसरों का मानना है कि भोपाल से दिल्ली तक भाजपा के निशाने पर गोपाल रेड्डी आ चुके हैं। आयकर छापों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved