• img-fluid

    पुस्तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विचारों की परिचायक:प्रहलाद पटेल

  • October 02, 2024

    • प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तित्व पर लिखी पुस्तक पॉवर विथ इन द लीडरशिप लेगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी पर संगोष्ठी आयोजित

    जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व एवं विचारों पर डॉ. आर बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक पॉवर विथ इन द लीडरशिप लेगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन भंवरताल कल्चरल स्ट्रीट स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। संगोष्ठी के दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद आशीष दुबे, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। संचालन नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने किया।


    मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि डॉ. आर बाला सुब्रमण्यम की यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व और उनके प्रेरणादायी विचारों का परिचायक है। आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। लोक-कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन बदला है। भाजपा विकसित भारत का संकल्प लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया मान रही है ये पुस्तक उनके व्यक्तित्व का वास्तव में परिचायक है।
    सांसद आशीष दुबे ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रभावी नेतृत्व और दूरदर्शिता की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की क्षमताओं और प्रभावी नेतृत्व का सबसे स्पष्ट प्रमाण अगर कहा जाए तो देश की आजादी के बाद वो पहले ऐसे नेता हैं जो की तीन बार पहले मुख्यमंत्री और उसके बाद लगातार तीन बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री चुने गए हैं और अभी भी जनता के बीच विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि पुस्तक मोदी की एक नेता के रूप में यात्रा और भारत व दुनिया पर उनके प्रभाव की गहन पड़ताल है। यह पुस्तक मोदी के नेतृत्व शैली शासन और पीएम बनने के बाद उनके द्वारा किए गए सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं। संगोष्ठी में विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, विनोद गोटिया, प्रदेश कोषाघ्यक्ष अखिलेश जैन, सदानद गोडबोले, जितेंद्र जामदार, शरद अग्रवाल, सुधीर नायक, राजा सराफ, नीरज वर्मा, रंजीत पटेल, डॉ.जयराम तिवारी, चित्राकात शर्मा, अमन शर्मा, एड. राहुल श्रीवास्तव, शुभम अवस्थी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share:

    हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल

    Wed Oct 2 , 2024
    जबलपुर। हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल निर्वाचित हो गए। उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता प्रदीप शर्मा, सचिव पद पर अधिवक्ता निखिल तिवारी विजयी हुए। संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता सौरभ भूषण श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता देवेंद्र गंगराडे ने बाजी मारी। जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर अधिवक्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved