• img-fluid

    CDS बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा दिल्ली, रक्षामंत्री संसद में देंगे बयान

  • December 09, 2021

    नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamilnadu Chopper Crash) स्थित कुन्नूर के पास सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) संसद के दोनों सदनों को गुरुवार को जानकारी देंगे। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) सहित 13 लोगों का निधन हो गया। रावत एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वेलिंगटन पहुंचने से कुछ मिनट पहले हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं उनका पार्थिव शरीर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आएगा।

    बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर शोक प्रकट किया तथा सशस्त्र बलों एवं देश के प्रति दिये उनके योगदान की सराहना की। भारतीय वायुसेना ने बताया कि तमिलनाडु में कुन्नूर के पास जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वायुसेना और अन्य अधिकारियों ने बताया कि संभवत: आसमान में कोहरा छाये होने के चलते हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें उस पर सवार 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि जीवित बचे एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


    बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक सैन्य विमान से दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। अंतिम सम्मान देने के लिए शवों को उनके घर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा. अंतिम यात्रा कामराज मार्ग से शुरू होकर बराड़ स्क्वायर श्मशान घाट तक जाएगी।

    उत्तराखंड सरकार ने बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर 9 दिसंबर से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधान मंत्री पीके मिश्रा के प्रधान सचिव और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बैठक में भाग लिया, जिसमें सीसीएस सदस्यों को दुखद घटना के बारे में जानकारी दी गई।

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गुरुवार को उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन और पाकिस्तान ने जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। IAF ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं क्योंकि दुर्घटना कैसे हुई इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है. शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिले है कि खराब विजिबिलिटी इसका कारण हो सकती है।

    Share:

    Farmer Protest: सरकार ने बताया एक साल में कितने खर्च हुए और कैसे

    Thu Dec 9 , 2021
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्थलों पर किसान आंदोलन (Farmer Protest)  के एक साल के दौरान सुरक्षा देने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुल 7.38 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Union Minister of State for Home (MoS) Nityanand Rai) ने संसद को इस बात की सूचना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved