मुंबई। जूही चावला (Juhi Chawla) ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। कयामत से कयामत तक, डर, दीवाना मस्ताना, इश्क, हम हैं राही प्यार के जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग (Excellent Acting) का प्रदर्शन किया।
जूही चावला ने जिन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकराया
80 और 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। कयामत से कयामत तक, डर, दीवाना मस्ताना, इश्क, हम हैं राही प्यार के जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग का प्रदर्शन किया
इन फिल्मों को किया रिजेक्ट
लेकिन क्या आप जानते हैं जूही ने कई फिल्मों को करने से मना कर दिया, लेकिन जब वो फिल्में रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
View this post on Instagram
राजा हिन्दुस्तानी
साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म राजा हिन्दुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। क्या आप जानते हैं कि ये मूवी करिश्मा से पहले जूही चावला को ऑफर किया गया था। लेकिन जूही ने इसे करने से मना कर दिया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके लिए करिश्मा को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था।
दिल तो पागल है
दिल तो पागल है मूवी साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान के साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। लेकिन सपोर्टिंग रोल के लिए निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद जूही चावला थी। उनके मना करने के बाद ये ऑफर करिश्मा कपूर को मिला। दरअसल, जूही सपोर्टिंग रोल नहीं करना चाहती थीं। इस रोल के लिए करिश्मा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला।
राजा बाबू
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म राजा बाबू एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी थी। इसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने कमाल कर दिया था। लेकिन करिश्मा से पहले यह फिल्म जूही चावला को ऑफर की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी।
जुदाई
जुदाई मूवी में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थीं। ये बात कम लोग ही जानते हैं कि उर्मिला से पहले उनका रोल जूही को ऑफर हुआ था। बता दें कि ये उस वक्त की हिट फिल्म थी।
बीवी नं. 1
सलमान खान की फिल्म बीवी नं.1 फिल्म में उनके साथ करिश्मा की जोड़ी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए करिश्मा नहीं, बल्कि जूही चावला पहली पसंद थीं। रिलीज के बाद ये फिल्म एक बिग हिट बन गई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved