• img-fluid

    भाजपा को कांग्रेस सरकार के काम हजम नहीं हुए, इसलिए सरकार गिरा दी थी

  • February 25, 2022

    • घर-घर चलो अभियान के दौरान कांगे्रेस नेताओं ने लोगों को भाजपा की कुनीतियों की जानकारी दी

    नागदा। 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में लोगों 1 रुपए यूनिट बिजली, विवाह सहायता राशि 51 हजार, पेंशन राशि के 600 रुपए सहित अन्य कई प्रकार की राहत प्रदान की गई थी लेकिन यह बात भाजपा को हजम नहीं हुई और उसने षड्यंत्रपूर्वक कांग्रेस सरकार गिरा दी थी। यह बात घर-घर चलो अभियान के दौरान गुरुवार को कांग्रेस विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने ग्राम भीकमपुर में कही। अभियान के तहत विधायक घर-घर पहुंचे और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताई। विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि कांग्रेस सरकार ने 100 रुपए में 100 यूनिट बिल, कन्या विवाह की राशि 27 हजार से बढ़ाकर 51 हजार करने, दिव्यांग, विधवा पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 रुपए करने, रामवन गमन के लिए बजट जारी किया।


    कांग्रेस की सरकार में माफिया, गुंडे, भ्रष्टाचारी और दलाल पर भी लगाम कसी गई। विधायक ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा- प्रदेशहित में अच्छा काम करने वाली कांग्रेस की नीति भाजपाईयों को समझ में नहीं आई और उन्होंने सौदेबाजी कर सरकार गिरा दी। अब भाजपा शासनकाल में भारी-भरकम बिल दिए जा रहे हैं। बिल जमा नहीं करने पर अनाज, मोटर पंप, बाइक, ट्रैक्टर जब्त किए जा रहे हैं। महंगाई ने मध्यमवर्गीय लोगों की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस नागदा ग्रामीण अध्यक्ष धारासिंह सुरेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, सुरेंद्रसिंह गुर्जर, जीवन ढोला, नरसिंह गुर्जर, सरपंच अर्जुन गुर्जर, बाबुलाल मालवीय, बाबूलाल चौहान, पवन वाणोलिया, वीरेंद्रसिंह गुर्जर, सुरेश चंदेल, मानसिंह गुर्जर, मुकेश सोलंकी, संजय गोस्वामी, लाला बन्ना संदला, अनिल चौहान, लोकेश पाटीदार, प्रवीणसिंह आदि मौजूद थे।

    Share:

    बुधवार को मवेशियों से भरा पिकअप रोका और लोगों ने उसमें आग लगाई

    Fri Feb 25 , 2022
    गौवंश तस्करों के हौसले बुलंद-देर रात मवेशियों को भरकर लोडिंग वाहन बेखौफ दौड़ाते हैं महिदपुर रोड। बुधवार की रात गौवंश से भरे एक पिकअप वाहन को लोगों ने शंका होने पर रुकवाया। इस दौर परसों रात पिकअप वाहन क्रमांक 3336 को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया। उक्त घटना ग्राम ईसनखेड़ी डेरा नंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved