ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में आधी रात को घरों की डोर बेल बजाने वाली एक रहस्यमयी महिला का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है, हालांकि अग्निबाण इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसके चलते लोगों की नींद उड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला आधी रात को आती है और घरों के दरवाजे पर लगी घंटी बजा देती है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस घटना को लेकर अलर्ट है।
इस वायरल वीडियो में रहस्यमयी महिला आधी रात को घरों पर दस्तक देते हुए डोर बेल बजाती नजर आ रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आया है। वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें महिला जिसका चेहरा सही से समझ नहीं आ रहा है। वह लोगों के घरों की घंटियां बजाती नजर आ रही है। यह वीडियो 19 मार्च की रात का बताया जा रहा है।
यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने इस घटना के बारे में अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला घरों के दरवाजों पर पहुंचकर घंटी बजाती दिख रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि रात के दौरान पुलिसकर्मी लगातार ग्रस्त करते रहें। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
ग्वालियर में एक वायरल वीडियो को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।लोगों का कहना है कि एक रहस्यमयी महिला आधी रात को आती है और घरों के दरवाजे पर लगी घंटी बजा देती है। पुलिस इस घटना को लेकर अलर्ट है।हम इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved