• img-fluid

    सेना ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय को पूरी तरह से अपने कब्जे में लिया

  • July 22, 2022


    कोलंबो । श्रीलंका में (In Sri Lanka) सेना (Army) ने कोलंबो में (In Colambo) श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय (Sri Lankan President Secretariat) को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया (Completely Took Over) । श्रीलंकाई सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों के कब्जे से राष्ट्रपति सचिवालय को खाली करवाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रपति सचिवालय पर कब्जा किया हुआ था। सचिवालय को खाली कराने के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है। प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से खदेड़ा जा रहा है।


    पुलिस ने कहा कि आर्मी और पुलिस ने सचिवालय को खाली कराने के लिए आपरेशन शुरू किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सचिवालय पर कब्जे का किसी को अधिकार नहीं है। सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इसके अलावा 9 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

    श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सांसद गुणवर्धने ने अन्य वरिष्ठ सांसदों की उपस्थिति में राजधानी कोलंबो में शपथ ली। विक्रमसिंघे को बुधवार को एक संसदीय वोट में दक्षिण एशियाई देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया और उन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

    Share:

    PFI से जुड़े SDPI की भी एंट्री, मध्य प्रदेश में 3 सीटों पर मिली जीत

    Fri Jul 22 , 2022
    भोपाल। पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने भी मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में अपना खाता खोला है। एसडीपाई ने हाल ही में संपन्न चुनाव में 3 वार्ड में जीत हासिल की है। इसे कामयाबी नीमच में मिली है, जहां हाल ही में सांप्रदायिक तनाव हुआ था। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved