• img-fluid

    कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के घर को प्रशासन ने किया जमींदोज

  • September 09, 2020

    भोपाल । मंगलवार को रायसेन से गिरफ्तार भोपाल के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के मकान को जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद शाबिस्ता जकी द्वारा कार्रवाई का विरोध किया गया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    भोपाल के कुख्यात बदमाश 54 वर्षीय मुख्तार मलिक के खिलाफ विभिन्न थानों में अड़ीबाजी, धोखाधड़ी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तार पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया हुआ था। वह लम्बे समय से रायसेन जिले के गौहरगंज इलाके में फरारी काट रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया था और उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 25 कारतूस बरामद किये थे।

    जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम बुधवार सुबह उसके श्यामला हिल्स इलाके में अहाता रुस्तम खान स्थित मकान को तोडऩे को तोडऩे पहुंची। यह मकान मुख्तार की पत्नी शीबा मलिक के नाम पर है। दो मंजिला बने मकान को जेसीबी और ड्रिलिंग मशीनों से माध्यम से जमींदोज किया गया। पुलिस का कहना है कि मकान अवैध रूप से बनाया गया था, इसलिए उसे तोड़ा गया। एजेंसी/हिस

    Share:

    LACः फिंगर-4 में चीनी सैनिकों से ऊंचाई पर जा बैठे भारतीय जांबाज

    Wed Sep 9 , 2020
    लद्दाख में सेना को मिली बड़ी बढ़त चीनी सैनिकों ने की थी तारबंदी निकालने की कोशिश टैंक दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश नई दिल्ली। ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे यानी फिंगर एरिया में अब भारतीय सैनिकों की तैनाती अहम हाइट्स (ऊंचाईयों) पर की गई है। चीनी सैनिक यहां पर फिंगर-4 की चोटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved