• img-fluid

    कांटा लगा गीत से धूम मचाने वाली अभिनेत्री ने किए महाकाल दर्शन

  • May 20, 2024

    • आज सुबह भस्म आरती में शामिल हुई शेफाली जरीवाला

    उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार सुबह 4 बजे एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने दर्शन किए। वे परिवार के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। अभिनेत्री और टीवी कलाकार शेफाली जरीवाला आज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुँची थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का पारंपरिक सलवार सूट पहन रखा था। कांटा लगा गाने से रातों-रात स्टार बनी शेफाली जरीवाला आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुँचीं।


    जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार से भगवान का पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कही। शेफाली जरिवाला एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो कई अंग्रेजी और हिंदी सांग और वीडियो के साथ बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं। वे 2002 के म्यूजिक वीडियो कांटा लागा में दिखाई दी थीं, जिसके बाद वह सांग गर्ल के नाम से जाने लगीं। 2004 में बॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगी में अभिनय किया था। फिर वह नृत्य रिएलिटी शो नच बलिए 5 में अपने प्रेमी के साथ दिखाई दी थीं। इसके साथ ही बिग बॉस 13 में भी देखा गया था। वर्तमान में भी वे एक धारावाहित में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं।

    Share:

    अब भोपाल नहीं उज्जैन से संचालित होगा धर्मस्व विभाग का दफ्तर, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

    Mon May 20 , 2024
    उज्जैन: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार (Goverment) का धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचनालय (Religious Trust and Endowment Directorate) उज्जैन (Ujjain) से संचालित होगा, जिसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है. पूर्व में यह विभाग भोपाल (Bhopal) से संचालित होता था, मंदिरों का शहर होने की वजह से कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में उज्जैन से धर्मस्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved