• img-fluid

    लोकशक्ति पर हुए कार्यक्रम में पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई

  • August 06, 2021

    उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर व ग्रामीण द्वारा भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश स्तरीय नेताओं ने मौजूद रहकर पार्टी के 70 सालों इतिहास और वर्तमान नेतृत्व द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देकर पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया।
    कल आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार का स्वागत नगर अध्यक्ष विवेक जोशी व जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला एवं पदाधिकारियों सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर सुश्री कविता पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं राज्य में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के निर्णयों ने यह साबित कर दिया कि हम जो कहते हंै, वही करते हैं। कांग्रेस सरकार के 70 सालों के कुशासन को हमने देखा है। महंगाई, आतंकवाद, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई थी। सैनिकों के सिर काटे जा रहे थे। जब भाजपा के कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी को देश का नेतृत्व करने का मौका मिला तब उनके घर मे घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया। कोरोनाकाल मे अन्य दलों के कार्यकर्ता अपने घरों में कोरेंटाइन हो गए थे। ऐसी विकट और विषम परिस्थिति में भी भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह ना करते हुए जनसेवा के कार्यों में लगे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 7 अगस्त को अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में 25434 राशन दुकानों पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हितग्राहियों को राशन वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक पारस जैन, राजेन्द्र भारती, श्रीमती मीना जोनवाल, नंदकुमार पाटीदार, सोनू गेहलोद, गणपत डाबी, अशोक कटारिया सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन सुरेश गिरी ने किया।

    भाजपा ने महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल पेश की
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा श्रीमती माया नारोलिया ने लोकशक्ति भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते है कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है । हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केबिनेट की टीम में 11 मातृशक्तियों को मंत्रिमंडल में स्थान देकर महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को छत और सम्मान से जीवन जीने का अधिकार देने का कार्य किया। साथ ही मोदी सरकार द्वारा मेडिकल में आरक्षण को लेकर ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण मंजूर किया जिससे मेडिकल में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट का काम भी किया जा रहा है। भाजपा की कई योजनाएं ऐसी भी हैं, जिसमें बेटियां और महिलाएं आगे बढ़ रही हैं. महिलाओं को स्वसहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है । मध्यप्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोलकर महिलाओं को सुरक्षा देने का कार्य किया गया है जिससे महिलाओं व बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है इसी कारण प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में कमी आयी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मुफ्त राशन देकर बड़ी राहत देने का कार्य किया है। पत्रकार वार्ता में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रजनी उपाध्याय, संभागीय मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, दिनेश जाटवा उपस्थित थे ।

    Share:

    मुंबई में भाजपा ने शुरू किया 'रेल-भरो' आंदोलन, सभी यात्रियों के लिए ट्रेन की मांग

    Fri Aug 6 , 2021
    मुंबई । विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हजारों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर भर में रेल-भरो आंदोलन (Rail-Bharo movement) शुरू किया (Starts), जिसमें पूरी तरह से टीका लगाए गए सभी यात्रियों के लिए उपनगरीय ट्रेन (Trains for all passengers) यात्रा को फिर से खोलने की मांग की गई। विभिन्न उपनगरों में विपक्ष के नेता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved