• img-fluid

    भारी पुलिस बल के बीच सिंहस्थ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई

  • October 18, 2024

    • कुछ महिलाओं ने विरोध किया लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा दिया-बोहरा मल्टी के पास के अतिक्रमण आज हटाए जाएँगे

    उज्जैन। लंबे समय से सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमण हटाने की बात चल रही थी जिस पर आज सुबह प्रशासन ने काम शुरू किया तथा जूना सोमवारिया क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने आज सोमवारिया स्थित नजूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। यहां पिछले सिंहस्थ से ही प्रशासन की अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने की योजना थी। इस भूमि पर कई लोगों ने अवैध मकान के साथ-साथ कई गोदाम भी बना लिए थे। कार्रवाई के बाद सामने स्थित बोहरा समाज की मल्टी के आगे के अतिक्रमण भी दोपहर बाद हटाए जाएँगे।



    आज सुबह जूना सोमवारिया क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के बीच नगर निगम के सभी संसाधन जिसमें जेसीबी, डंपर आदि शामिल थे। सुबह 7:30 बजे से ही सोमवारिया के मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए थे। सुबह 9:45 पर कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई में बोहरा समाज की मल्टी के सामने स्थित अवैध रूप से गोदाम और शेड तथा रहने के मकान कई लोगों ने बना लिए थे। पिछले कई दिनों से यहाँ पर इस अतिक्रमण को हटाने की योजना चल रही थी, लेकिन कुछ मामलों में न्यायालय का स्टे होने के कारण पहले कार्रवाई रुक गई थी। उस स्थान को छोड़कर आज पूरी भूमि को रिक्त करने का अभियान शुरू हो गया है। सर्वे क्रमांक 739 /1, 2, 3, 4, 6, 7 की 2 हेक्टेयर के करीब भूमि का अतिक्रमण आज हटाने का जिला प्रशासन अभियान शुरू किया है। इस पूरी भूमि में रहने के मकान और गोदाम बना लिए गए थे जिनमें लकड़ी एवं अन्य सामग्री भरी हुई है। इन सबको हटाने के लिए आज कर जेसीबी नगर निगम की एक साथ काम कर रही है और पूरे जिले का पुलिस फोर्स यहाँ बुलाया गया है। अधिकारियों में यहाँ पर एडिशनल एसपी नितेश भार्गव, एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग, तहसीलदार रुपाली जैन एवं अन्य अधिकारी होने पर मौजूद थे। इस पूरी भूमि पर सिंहस्थ में लगने वाला सुरक्षा बलों का अमला रुकता है। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने विरोध भी जताया।

    Share:

    उज्जैन में भी अब ३१ अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का निर्णय

    Fri Oct 18 , 2024
    उज्जैन। तिथि की घट-बढ़ के चलते कई त्योहार दो-दो दिन मनाना पड़ते हैं और इसको लेकर आम जनता में भी भ्रम की स्थिति रहती है। मगर इस बार साल के सबसे बड़े त्योहार दीपावली को लेकर भी दो तारीखों का भ्रम चल रहा है। पहले इंदौर में भी 1 नवम्बर को ही दीपावली मनाने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved