• img-fluid

    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, आठ नागरिक घायल

  • January 02, 2021

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में कम से कम आठ नागरिक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने त्राल में बस स्टेंड के समीप सुरक्षा बलों के बंकर को लक्ष्य करके हथगोला फेंका लेकिन यह निशाने से चूक गया और कुछ दूर पर इससे विस्फोट हुआ। हमले में आसपास मौजूद आठ नागरिक घायल हो गए।

    घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। उधर, हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपी अवंतीपोरा ने भी इस हमले में आठ नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल निर्मित हो गया। विस्फोट की आवाज शहर में बहुत दूर तक सुनाई दी और लोग अफरातफरी में सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

    घायलों की पहचान जावेद अहमद गनई निवासी त्राल, वली मोहम्मद राथर निवासी पानेर, अब्दुल्ला निवासी हाकीम, ताबिश निवासी पस्तूना, शाजदा निवासी पस्तूना, ताजा निवासी अमीराबाद, शहीना निवासी पौतूना और बिलाल नाइक के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ दिया है।

    Share:

    अमित शाह के बाद बंगाल आ रहे हैं जेपी नड्डा, बीरभूम भी जाएंगे

    Sat Jan 2 , 2021
    कोलकाता । प. बंगाल विधानसभा 2021 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा के केंद्रीय नेताओं का तूफानी दौरा अब और अधिक रफ्तार पकड़ने वाला है। प्रदेश भाजपा सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि जनवरी महीने की नौ तारीख को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर बंगाल आ रहे हैं। वह बीरभूम भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved