• img-fluid

    मनचलों का आतंक, दो विवाहिताओं से छेडख़ानी

  • August 21, 2020

    भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र के सनखेड़ी में रहने वाली एक महिला के कमरे में देर रात साढ़े बारह मनचला घुसकर छेड़छाड़ कर दी। इसी थाना इलाके में एक 45 वर्षीय महिला के साथ में प्रापर्टी डीलर द्वारा छेडख़ानी का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
    कोलार पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला सनखेड़ी स्थित अपने मकान में सो रही थी। रात साढ़े बारह बजे पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा युवक जितेंद्र उसके कमरे में घुसकर अश्लील हरकत कर रहा था। महिला की नींद खुली तो जितेंद्र को कमरे में पाया। महिला के शोर मचाने के बाद घर के और लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोलार में एक 45 वर्षीय महिला को देखकर उसके सास-ससुर के पड़ोस में रहने वाले प्रापर्टी डीलर पर अश्लील कमेंट्स करने और घूरने तथा पीछा करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। कोलार थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि 45 वर्षीय महिला कोलार में रहती है। राजहर्ष कॉलोनी के पास उसके सास-ससुर रहते हैं। उन्हीं के पड़ोस में विनय वाजपेयी उसकी पत्नी रश्मि वाजपयी रहते हैं। दोनों पक्षों में पहले से तनातनी चल रही है। कुछ माह पहले दोनों पक्षों में मारपीट भी हो चुकी है, तब विनय वाजपेयी ने महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि जब वह सास-ससुर से मिलने जाती है तो विनय जोशी और उसकी पत्नी रश्मि जोशी अश्लील कमेंट्स करते हैं, घूरकर देखते हैं और पीछा भी करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है।

    Share:

    मनचलों का आतंक, दो विवाहिताओं से छेडख़ानी

    Fri Aug 21 , 2020
    भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र के सनखेड़ी में रहने वाली एक महिला के कमरे में देर रात साढ़े बारह मनचला घुसकर छेड़छाड़ कर दी। इसी थाना इलाके में एक 45 वर्षीय महिला के साथ में प्रापर्टी डीलर द्वारा छेडख़ानी का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। कोलार पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved