• img-fluid

    तेजस्वी यादव के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे – केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

  • August 11, 2024


    पटना । केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Union Minister Lalan Singh) ने दावा किया कि तेजस्वी यादव के मंसूबे (Tejaswi Yadav’s Plans) कभी पूरे नहीं होंगे (Will never be Fulfilled) ।


    दरअसल, ललन सिंह से सवाल तेजस्वी यादव के बयान को आधार बना कर किया गया। राजद नेता ने दावा किया था कि अगर नीतीश कुमार हमारे सामने रहेंगे तो आरजेडी और मजबूत होगी। इस सवाल के जवाब में ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उन्हें ख्याली पुलाव पकाने दीजिए और वह ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में जो उनकी चाहत है वह नहीं लिखी हुई है।

    बिहार विधान सभा के चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीते दिनों पटना में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन था। जिसमें तेजस्वी यादव मौजूद थे। यहां पहुंचे लोगों को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग साथ देंगे तो हम विश्वास दिलाते हैं कि 2025 जो सरकार होगी वह आरजेडी महागठबंधन की होगी। अल्पसंख्यक को उचित भागीदारी मिलेगी। जब हम डिप्टी सीएम बने तो हमारे मंत्रिमंडल में तीन अल्पसंख्यक मंत्री थे।

    उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम रहते राजद को फायदा होगा और इंडी गठबंधन की सीटें चार गुणा बढ़ेंगी। साल 2025 में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर आरजेडी, जेडीयू, भाजपा सहित अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों द्वारा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मौजूदा समय में बिहार में एनडीए की सरकार है। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।

    Share:

    भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

    Sun Aug 11 , 2024
    अमृतसर । भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ (Chief Justice of India D.Y. Chandrachud) ने स्वर्ण मंदिर में (In Golden Temple) मत्था टेका (Paid Obeisance) । सीजेआई चंद्रचूड़ ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “दिव्य हरमंदर साहिब में प्रार्थना करने का सपना सच में पूरा  हुआ। राष्ट्र और मानवता की सेवा में यहां प्रार्थना और पूजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved