• img-fluid

    रांझी में 640 लाख से बना तहसील भवन लोकार्पित

  • October 07, 2024

    जबलपुर। शारदेय नवरात्रि के पावन पर्व पर आज रांझी में 640 लाख की लागत से निर्मित नवीन अनुविभागीय राजस्व व तहसील भवन का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे व अध्यक्षता विधायक अशोक रोहाणी ने की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, सुश्री रीना यादव, कैलाश रजक, हेमराज सराठे, पप्पू सोनकर, निषाद झारिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक व बड़ी तादात में जन समुदाय उपस्थित थे।



    कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ और फीता काटकर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री दुबे ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, जो दादा ईश्वर दास रोहाणी का सपना था कि पीडि़त मानवता की सेवा हो, जिसमे यह एक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ। अंत्योदय की मूल मंत्र के आधार पर आज रांझी में संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण कर जनता को एक बड़ी सौगात मिली। उन्होंने विधायक श्री अशोक रोहाणी के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने भी अपने संबोधन में दादा ईश्वर दास रोहाणी के सपनों को बताते हुए पीडि़त मानवता के लिए उनके कार्यों का जिक्र किया तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए कहा। उन्होंने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। विधायक रोहाणी ने कहा कि दादा का सपना था कि रांझी में तहसील कार्यालय बने, आज अपने जन्मदिन पर रांझी में तहसील कार्यालय का उद्घाटन कर उनके सपने को पूरा कराया। अब रांझी की जनता को अब व्यर्थ में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने शांति नगर, शारदा नगर व उदय नगर के निवासियों को आवासीय पट्टे के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि शासन की मंशा है कि लोगों की समस्याओं को डोर टू डोर सुलझाएं। जिला पुनर्गठन आयोग बहुत जल्दी ही काम शुरू करेगा, इसके इससे बहुत कुछ ठीक होगा। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधियों की सुझावो का भी अहम रोल रहेगा। उन्होंने कहा कि शांति नगर और उसके आसपास के लोगों को पट्टा देने का काम शुरू हुआ है, जिसमे विधायक श्री रोहाणी के योगदान का जिक्र करते हुए उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दिए। नवीन भवन के लोकार्पण के अवसर पर रांझी एसडीएम श्री रघुवीर सिंह मरावी, तहसीलदार राजीव मिश्रा सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

    Share:

    जानकी नगर में गरबा रास

    Mon Oct 7 , 2024
    जबलपुर। जानकीनगर उद्यान में जानकी नगर जनकल्याण समिति द्वारा गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अभिलाष पांडे एवं कीर्ति पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ में विवेकानंद वार्ड की पार्षद सोनिया रणजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थिति रहीं। जिसमें जानकीनगर की सभी महिला शक्तियों ने गरबा रास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved