• img-fluid

    मां को लुटता देख बदमाशों से भिड़ गई शिक्षिका

  • January 11, 2021

    • आंखो में मिर्च पाउडर झोंककर आरोपी हो गए फरार

    भोपाल। प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सांसद प्रतिनिधि प्रेम गुरू की पत्नी व महिला शिक्षिका अपनी मां को लूट से बचाने बदमाश से भिड़ गई। महिला शिक्षिका की बहादुरी से घबराया बदमाश जेवरात तो नहीं लूट सका, लेकिन उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक मंदाकनी कॉलोनी, कोलार में रहने वाले प्रेम गुरू भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रतिनिधि हैं। जबकि उनकी पत्नी ज्योति गुरू मानसरोवर स्कूल में टीचर हैं। बीती रात ज्योति वह अपनी मां राजअम्मा, पति और बच्चों के साथ खरीददारी करने के लिए न्यू मार्केट आई थी। बाजार से खरीददारी करने के बाद महिला अपनी मां के साथ पार्किंग के पास जा रही थी। पार्र्किंग के पास उनके पति और बेटी खडेÞ़ हुए थे। जैसे ही महिला मृगनयनी के पास पहुंची, तभी पीछे से पैदल आया और उनकी मां के कान और गले पर हाथ मारते हुए जेवरात लूटने की कोशिश करने लगा। महिला शिक्षिका ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे से अपनी मां को बचाते हुए उन्हें गले लगा लिया। इससे गुस्सा होकर बदमाश ने महिला के मुंह पर मिर्च पाउडर फेंक दिया और फ रार हो गया। हमले में मां-बेटी भी घायल हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पति और बच्चों के साथ मां बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

    गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
    भोपाल। खजूरी पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से आधा किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस्माइल खान ग्राम पाटनी का निवासी है। वह लंबे समय से गांजा तस्करी का काम कर रहा है। पुलिस को लगातार उसके द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिल रही थीं। बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

    Share:

    धुंध और कोहरे के बीच गिर रहा मावठा

    Mon Jan 11 , 2021
    हवाओं की दिशा बदली, लौट सकती है ठंड भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हवा में लगातार नमी होने के कारण सबसे ज्यादा कोहरा छा रहा है। बीते पांच दिन से भोपाल में कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण दिन के तापमान और रात के तापमान में महज 5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved