
आष्टा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला स मेलन अध्यक्ष श्रीमति विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षक स मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मु य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का प्रार भ अनीता गोविंद शर्मा ने सरस्वती वंदना के द्वारा किया। कार्यक्रम की मु य अतिथि आष्टा नगर की प्रथम नागरिक नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर राय सिंह मेवाडाए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला स मेलन की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षक दिवस पर उपस्थित सभी शिक्षकों का एवं सभी नगर पालिका के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा की गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त होना संभव नही है। जीवन में गुरु की एक अहम महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम शिक्षक दिवस पर अपने सभी गुरुओं का स मान करके अपने आपको धन्य समझते हैं कि हमें शिक्षक के रूप में गुरु का स मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved