• img-fluid

    टाटा ने अब फ्रीगंज की मुख्य सड़कों को खराब करने का मन बनाया, कोई रोक नहीं

  • December 21, 2021

    उज्जैन। भूमिगत सीवरेज लाईन डालने का काम कर रही टाटा कंपनी अब शहर के आंतरिक मार्गों को खोदने के बाद मुख्य मार्गों की खुदाई कर रही है। यहाँ सीवरेज की मेन लाईन डाली जाएगी। धीमी गति से हो रहे काम के कारण अब शहर के प्रमुख मार्गों का आवागमन भी बाधित होने लगा है।


    उल्लेखनीय है कि 402 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट पर पिछले तीन साल से टाटा कंपनी काम कर रही है। यह काम शहर के 54 में से 36 वार्डों में पहले चरण में पूरा होना था। इसके लिए भी दिसंबर 2020 तक की अवधि कंपनी को दी गई थी। यह अवधि गुजरने के बाद भी टाटा कंपनी अभी भी पहले चरण का काम पूरा नहीं कर पाई है। नए और पुराने शहर के 36 वार्डों में चारों ओर छोटी-बड़ी सड़कें खोदी जा चुकी हैं। जहाँ खुदाई के बाद पाईप लाईन डाल दी गई, वहीं अभी भी सड़कें नहीं बनी है। टाटा ने अब पिछले एक हफ्ते से शहर के मुख्य मार्गों पर मेन लाईन डालने का काम भी शुरु कर दिया है। फ्रीगंज क्षेत्र में गुरुद्वारा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को सेंटर से खोदा गया है। खुदाई के बाद कई जगह सड़कें अधूरी छोड़ दी गई है और टाटा कंपनी ने यहाँ निर्माण कार्य जारी है की सूचना वाले बेरिकेट्स सड़क के बीच लगा दिए हैं। इसी तरह फ्रीगंज के अन्य क्षेत्रों में भी मेन सड़कों पर खुदाई के बाद धीमा काम चल रहा है। इस वजह से इन क्षेत्रों में अब मेन सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है और जाम लग रहे हैं। पिछले तीन साल से टाटा ने इस प्रोजेक्ट के कारण शहरवासियों को सिर्फ गड्ढों वाली सड़कें दी है।

    Share:

    सेनापति कालभैरव के मंदिर में भी शुरु हुआ निर्माण

    Tue Dec 21 , 2021
    महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत यहाँ पर भी विस्तारीकरण शुरु-प्राचीन मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप उज्जैन। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण कार्य के साथ-साथ कालभैरव मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरु हो गया है। मंदिर के ठीक सामने काम अभी प्रारंभिक चरण में चल रहा है। कार्यों के चलते कालभैरव के दर्शन करने आ रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved