• img-fluid

    Tanda rape case: राहुल की चुप्पी पर निर्मला ने उठाए सवाल, कहा पिकनिक पर कब जाएंगे

  • October 24, 2020


    नई दिल्ली। यूपी के हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाए थे। राहुल गांधी और उनकी बहन व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हाथरस जाकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी। अब बिहार की रहने वाली दलित से पंजाब में रेप की घटना हुई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्वीट फ्रेंडली नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि कोई ट्वीट नहीं, कोई नाराजगी नहीं और कोई पिकनिक नहीं। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जवाब देने के लिए सामने आना चाहिए था।

    वित्त मंत्री ने बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया कि क्या आप उस परिवार के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जो बिहार से पंजाब गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी उन सभी लोगों के साथ खड़ी है, जो पंजाब में इस परिवार को न्याय दिलाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि विजय सांपला वहां गए थे। बीजेपी यह सुनिश्चित करेगी कि समय रहते न्याय हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। जावड़ेकर ने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जो लोग हाथरस की घटना को लेकर बात कर रहे थे, वे टांडा की घटना पर पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा था।

    जावड़ेकर ने कहा कि तेजस्वी भी इस घटना को लेकर चुप हैं और कांग्रेस के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। गौरतलब है कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली दलित लड़की के साथ पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा में रेप की घटना सामने आई थी। टांडा में छह साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसे जला दिए जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। लड़की बिहार की निवासी बताई जाती है।

     

    Share:

    बिहार : RJD ने जारी किया 16 पेज का घोषणा पत्र, 10 लाख नौकरियों का वादा, किसानों का भी रखा ख्याल

    Sat Oct 24 , 2020
    पटना । राजद ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए ‘प्रण हमारा’ नाम से घोषणा पत्र जारी कर दिया। प्रथम प्रतिज्ञा प्रथम प्यार, सुखी समृद्ध सर्वोत्तम बिहार के मंत्र के साथ पार्टी के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता मनोज झा ने इसे जारी किया। ‘प्रण […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved