• img-fluid

    तालिबान को बड़ा झटका, तिजोरी पर IMF ने लगाया ताला

  • August 19, 2021

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा कर तालिबान (Taliban) को अब झटका लगना शुरू हो गया है। भले ही 20 साल बाद तालिबान की अफगानिस्तान में वापसी हो गई है, मगर फिलहाल वह कंगाल ही बना रहेगा। अमेरिका (America) द्वारा 706 अरब रुपये की संपत्ति फ्रीज किए जाने के बाद आतंकी संगठन तालिबान को एक और झटका लगा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने तालिबान के अफगानिस्तान को अपने संसाधनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
    अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आते ही उस पर पाबंदियां लगनी शुरू हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा कि तालिबान के कब्जे वाला अफगानिस्तान अब IMF के संसाधनों का उपयोग नहीं कर पाएगा और न ही उसे किसी तरह की नई मदद मिलेगी। IMF ने 460 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 46 करोड़ डॉलर (3416.43 करोड़ रुपये) के आपातकालीन रिजर्व तक अफगानिस्तान की पहुंच को ब्लॉक करने की घोषणा की है, क्योंकि देश पर तालिबान के नियंत्रण ने अफगानिस्तान के भविष्य के लिए अनिश्चितता पैदा कर दी है।



    जो बाइडन प्रशासन के दबाव के बाद आईएमएफ ने यह फैसला लिया है। आईएमफ के भंडार तक तालिबान की पहुंच को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक की करीब 9.5 अरब डॉलर यानी 706 अरब रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज कर दी। इतना ही नहीं देश के पैसे तालिबान के हाथ न चले जाएं, इसके लिए अमेरिकी ने फिलहाल अफगानिस्तान को कैश की सप्लाई भी रोक दी है।

    Share:

    रिश्ते कब और क्यों स्थाई या अस्थाई होते है

    Thu Aug 19 , 2021
    – आर के रस्तोगी “दो व्यक्तियों में रिश्ता तभी लंबे समय तक टिकता है, जब दोनों के विचार समान हों, और दोनों की रिश्ता बनाए रखने की इच्छा हो।” उदाहरण के लिए, दो भाइयों में, दो बहनों में, भाई और बहन में, पति और पत्नी में, अथवा दो मित्रों में, तभी तक रिश्ता बना रहता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved