• img-fluid

    अवैध उत्खनन की शिकायतों पर करें कार्यवाही : कलेक्टर

  • September 27, 2024

    • खनिज एवं वन विभाग की टास्क फोर्स समिति की सयुंक्त बैठक में दिये अधिकारियों को निर्देश

    जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने खनिज के अवैध उत्खनन की शिकायतों पर त्वरित और सख्त कार्यवाही करने के निर्देश खनिज, राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्ट्रेट में आयोजित अवैध उत्खनन रोकने गठित खनिज एवं वन विभाग की टास्क फोर्स समितियों की सयुंक्त बैठक को संबोधित कर थे।


    बैठक में वन मण्डल अधिकारी ऋषि मिश्र, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी जोशी, जिला खनि अधिकारी आर के दीक्षित एवं माइनिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि खनिज का अवैध उत्खनन खास तौर पर रेत का अवैध उत्खनन रोकने राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी स्वीकृत खनिज खदानों का सयुंक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण भी करें। उन्होंने रेत के भण्डारण के लिये चिन्हित और स्वीकृत स्थानों का भी राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों को सयुंक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। श्री सक्सेना ने कहा कि यदि स्वीकृति स्थानों पर के अतिरिक्त कहीं और रेत का भंडारण पाया जाता है तो उसे जप्त कर लिया जाय और अवैध उत्खनन का प्रकरण भी दर्ज किया जाये। उन्होंने खनिज के अवैध परिवहन को रोकने जिले में 11 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करने की दिशा में की जा रही कार्यवाही का ब्यौरा भी लिया। श्री सक्सेना ने चेकपोस्ट के लिये चयनित स्थानों की सूची वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश खनिज अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में वन भूमि के 250 मीटर के दायरे में स्वीकृत खदानों की सूची वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश खनिज अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि ऐसी खदानों की राजस्व, वन और खनिज अधिकारी सयुंक्त निरीक्षण भी करें यह देखें की कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। उन्होंने वन विभाग और राजस्व विभाग के बीच भूमि विवाद के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को विवादित भूमि का सयुंक्त निरीक्षण करने कहा।
    वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये की भूकम्प संवेदी क्षेत्र होने की वजह से माइनिंग प्लान के मुताबिक तय सीमा से अधिक खनन कहीं भी न हो। उन्होंने पहाडिय़ों पर अवैध उत्खनन की शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही करने की हिदायत अधिकारियों को दी। श्री सक्सेना ने अवैध उत्खनन के दर्ज प्रकरणों पर हुई कार्यवाही की समीक्षा भी बैठक में की।

    Share:

    रेलवे के सफाई मित्रों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

    Fri Sep 27 , 2024
    जबलपुर। रेल मंडल में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है इसी कड़ी में चिकित्सा विभाग जबलपुर मंडल द्वारा विवेक शील मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर के निर्देशन में डॉ निर्मला गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे के कोचिंग डिपो जबलपुर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved