• img-fluid

    T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

  • June 04, 2024

    न्यूयॉर्क (New York) । टी-20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa cricket team.) ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस संस्करण के चौथे मैच में प्रोटियाज टीम (Proteas team.) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka cricket team.) को 6 विकेट से हराया। न्यूयॉर्क में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम सिर्फ 77 रन पर ही ढेर हो गई थी और जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।


    प्रोटियाज टीम की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका ने पॉवरप्ले के बाद 24/1 का स्कोर बनाया। इसके बाद श्रीलंका के विकेटों का पतझड़ सा लग गया और पूरी टीम 19.1 ओवर में ढेर हो गई। श्रीलंका से कुसल मेंडिस (19), एंजेलो मैथ्यूज (16) और कामिन्दु मेंडिस (11) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। एनरिक नोर्खिया ने 4 और केशव महाराज ने 2 विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक (20) और हेनरिक क्लासेन (19*) की बदौलत मैच जीता।

    श्रीलंका का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर दर्ज हो गया है। इससे पहले इस प्रारूप में उसका सबसे कम स्कोर 2016 में भारत के खिलाफ (82/10) आया था। टी-20 विश्व कप के इतिहास में श्रीलंका का पिछला सबसे कम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध (87/10, 2010) आया था। इसके साथ-साथ यह (77/10) अब टी-20 विश्व कप में पूर्ण सदस्यीय देशों में 5वां सबसे कम स्कोर भी बन गया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका ने 10 ओवर के बाद 40/5 का स्कोर बना लिया था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शुरुआती 10 ओवर के बाद श्रीलंका का सबसे कम स्कोर है।

    नोर्खिया ने 7 रन देते हुए 4 विकेट लिए। यह अब टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया है। नोर्खिया ने अपने 4 ओवर में महज 1.75 की इकॉनमी रेट से 4 रन दिए। वह अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में सबसे किफायती गेंदबाजी (पूरे 4 ओवर) करने वाले खिलाड़ी बने हैं।

    दक्षिण अफ्रीका को रीजा हेंड्रिक्स (4) और एडेन मार्करम (12) के रूप में शुरुआती झटके लगे। जिसके चलते पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद उसने 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए। यह टी-20 विश्व कप इतिहास में प्रोटियाज टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है।

    Share:

    दो हजार रुपये के 97.82 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में आए वापस: आरबीआई

    Tue Jun 4 , 2024
    आरबीआई ने कहा-अब सिर्फ 7,755 करोड़ रुपये के नोट अभी भी लोगों के पास नई दिल्ली (New Delhi)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India – RBI) ने सोमवार को कहा कि दो हजार रुपये मूल्य (Worth two thousand rupees) वर्ग के 97.82 फीसदी नोट (97.82 percent note) बैंकों में वापस आ गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved