• img-fluid

    पानी भरने के विवाद पर मॉ-बेटे पर तलवार से हमला

  • October 06, 2021

    • रामपुर मांडवा बस्ती का मामला

    जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्रातंर्गत रामपुर मांडवा बस्ती में सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसकों लेकर एक आरोपी ने एक मॉ-बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिये मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।पुलिस ने बताया कि रामपुर मांडवा बस्ती केपी सी-1 ब्लॉक में रहने वाली 59 वर्षीय गीता बैरागी बीती शाम सार्वजनिक नल से पानी भरने गई थी।


    जहां पर अशोक झारिया नामक युवक अपनी बहन दिव्या के साथ पहुंचा और पानी भरने को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी बीच गीताबाई का लड़का संदीप बैरागी भी पहुंच गया, जिसने भी अपनी आपत्ति दर्ज करायी। इसी बीच अशोक ने नल तोडऩे का प्रयास शुरु कर दिया। मॉ-बेटे ने जब उसका विरोध किया तो अशोक ने तलवार से दोनों पर हमला कर दिया। जिससे गीता व उसके बेटे संदीप को चोटे आ गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

    Share:

    कल अदालतों में पैरवी नहीं करेंगे वकील

    Wed Oct 6 , 2021
    गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर में मनाया जायेगा प्रतिवाद दिवस जबलपुर। जिला न्यायालय के गेट नंबर-1 पर वकीलों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने का मामला गर्मा गया है। प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने से विगत दिवस धरना प्रदर्शन कर रहे वकीलों को गिरफ्तार किये जाने से पूरे समुदाय में आक्रोश है। वहीं मप्र राज्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved