• img-fluid

    स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री ने की इसरो की सराहना, चंद्रयान-3 की सफलता को बताया अद्भुत

  • December 09, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। इसरो के चांद मिशन (ISRO’s moon mission) चंद्रयान-तीन की सफलता (Success of Chandrayaan-3) को स्वीडन के अंतरिक्ष यात्री (Swedish astronaut) ने सराहा है। स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री (Swedish astronaut) ने कहा कि चंद्रयान-तीन की सफलता को अद्भुत और उत्कृष्ट (success of Chandrayaan-3 is amazing and excellent) बताया है। उनका कहना है कि वह ऐसे ही एक अगले भारतीय मिशन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) पर भी बात की। उनका कहना है कि भारत और स्वीडन अंतरिक्ष क्षेत्र में एक साथ काम भी कर सकते हैं।


    दुनिया चंद्रयान-तीन की सफलता की सराहना कर रही है
    स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टर फुगलेसांग ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि विक्रम लैंडर और रोवर जिस तरह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ, वह बेहद अद्भुत था। पूरी दुनिया इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए भारत और इसरो की सराहना कर रही है। मैं भारत के अगले मिशन का इंतजार कर रहा हूं। एक अंतरिक्ष यात्री होने के नाते मैं अब भारतीय रॉकेट और भारतीय कैप्सूल के साथ भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की गगनयान में उड़ान देखना चाहता हूं। मैं गगनयान मिशन के लिए उत्साहित हूं।

    भारत-स्वीडन एक साथ काम कर सकते हैं
    फुगलेसांग ने आगे कहा कि स्वीडन और भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक साथ काम कर सकते हैं और इसकी काफी संभावनाएं भी हैं। स्वीडिश अंतरिक्ष निगम भी अंतरिक्ष के सतत उपयोग के लिए सेवाओं का विकास कर रहा है। यह दोनों देशों के लिए हितधारक साबित होगा। अंतरिक्ष स्थिरता और जलवायु चुनौतियों से निपटने में अंतरिक्ष अन्वेषण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारत और स्वीडन के पास एक साथ काम करने की काफी संभावनाएं हैं। स्वीडन बड़ा देश तो नहीं है लेकिन कुछ चीजों में हमारे पास बहुत अधिक क्षमता है। भारत के साथ काम करके हम भारत को वह सब दे सकते हैं, जिसकी उसे जरूरत है। हम एक-दूसरे के अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमें साथ काम करने के तरीकों को ढूंढना होगा।

    Share:

    PM ऋषि सुनक का नया कानून, ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर होगी नो एंट्री

    Sat Dec 9 , 2023
    लंदन (London)! ब्रिटेन में अप्रवासियों (immigrants to britain) की समस्या काफी ज्यादा बड़ी होती जा रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए वहां की सरकार कुछ अहम फैसले ले रही है। इसी कड़ी में एक नया विधेयक भी लाया जा रहा है। इस विधेयक को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (British Prime Minister Rishi […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved