• img-fluid

    सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती का सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा

  • August 10, 2020

    • हलफनामे में बिहार चुनाव का किया जिक्र
    • मीडिया ट्रायल का भी किया उल्लेख

    नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने आज सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरे खिलाफ मीडिया ट्रायल चल रहा है। पिछले कुछ समय में दूसरे अभिनेताओं ने भी आत्महत्या की, लेकिन सुशांत के केस को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा है। इसकी वजह बिहार चुनाव है। बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद FIR दर्ज होने में दिलचस्पी दिखाई।
    बता दें कि सुशांत सिंह की मौत मामले की जांच मुंबई पुलिस, सीबीआई, ईडी कर रही है। रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर के खिलाफ याचिका दाखिल की है। इसी मामले में मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने रिया की याचिका पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता, बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार से जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। तीनों जवाब दाखिल कर चुके हैं। केंद्र ने भी इस मामले में पक्ष बनाए जाने के लिए अर्जी दाखिल की है।
    केंद्र ने अपनी अर्जी में कहा है कि हमने बिहार सरकार की सिफारिश मान ली है। उसके आधार पर CBI ने केस दर्ज कर लिया है। इसलिए, मामले में अब हमारा पक्ष सुना जाना भी ज़रूरी है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने घर में छत से लटके मिले थे। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इस बीच पिछले महीने की 25 तारीख को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें उन्होंने रिया पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।
    पैसों की लेनदेन को लेकर ईडी आज लगातार दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ कर रही है। सीबीआई भी रिया चक्रवर्ती और उनके अन्य करीबियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

    Share:

    रिया चक्रवर्ती से ED की पूछताछ जारी, CBI करेगी सुशांत के परिवार का बयान रिकॉर्ड

    Mon Aug 10 , 2020
    सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच तेज हो गई है. सुशांत केस में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज दूसरी बार पूछताछ कर रही है. इससे पहले रिया से शुक्रवार को 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी. ईडी ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए सुशांत के बैंक खातों की डिटेल्स खंगालनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved