• img-fluid

    शुरू होगी प्रदेश कांग्रेस की सर्जरी, नवरात्रि से दिवाली के बीच कांग्रेस में बड़े फेरबदल

  • September 27, 2024

    इंदौर, संजीव मालवीय। कांग्रेस ने अपने प्रदेश संगठन में बदलाव की पूरी तैयारी कर ली है। इसका असर नवरात्रि से दिवाली के बीच देखने को भी मिलेगा। पहले चरण में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित की जाएगी और उसके बाद करीब एक दर्जन जिलों के अध्यक्षों को बदला जाएगा। इसका असर कांग्रेस के आनुषंगिक संगठनों पर भी आएगा और कई जिलों के मोर्चा-संगठन अध्यक्ष बदले जाएंगे।

    कांग्रेस के उच्च सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यर्र्कारिणी की सूची तैयार हो गई है और सभी बड़े नेताओं की सहमति के बाद अब उसमें बदलाव की गुंजाइश बिलकुल कम है। सूची को लेकर प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्रसिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी में चल रही अनबन भी समाप्त होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं ने दिल्ली में आलाकमान के समक्ष सूची जारी करने पर हामी भर दी है। अगर नेताओं पर विश्वास किया जाए तो नवरात्रि में किसी भी दिन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री भी शामिल हैं तो वरिष्ठ नेताओं को भी तवज्जो दी गई है।


    हालांकि कार्यकारिणी का स्वरूप छोटा ही रहेगा। जीतू पटवारी का दावा है कि कार्यकारिणी में उन्हीं लोगों को शामिल किया गया है, जो कांग्रेस में कुछ करना चाहते हैं और सक्रिय रहना चाहते हैं। इसके बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने की तैयारी है। फिलहाल करीब एक दर्जन जिलाध्यक्षों को बदलने की खबर है और वह सूची भी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। इस सूची में निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को हटाकर उनके स्थान पर नए चेहरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर भी मोर्चा और संगठनों में बदलाव होना है। प्रदेश स्तर पर महिला कांग्रेस में बदलाव के संकेत नजर आ रहे हंै। वर्तमान में विभा पटेल महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और उनके स्थान पर किसी दूसरी महिला कार्यकर्ता की नियुक्ति की जा सकती है। वहीं एनएसयूआई, युवक कांग्रेस और अल्पसंख्यक अध्यक्षों को नहीं बदला जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर मोर्चा-संगठन के जिलाध्यक्षों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया जाना है। इसमें इंदौर के अधिकतर मोर्चा-संगठन अध्यक्ष प्रभावित होंगे, जो काम नहीं कर रहे हैं या गुटबाजी में पड़े हुए हैं।

    इंदौर के मामले में सस्पेंस कायम
    इंदौर को लेकर अभी प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। यहां जिला और शहर अध्यक्ष को बदलने की कवायद चल रही है। जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव का कार्यकाल पूरा हो चुका है और उनका बदलना तय है। उनके स्थान पर राधेश्याम पटेल और मनीष पटेल के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं शहर अध्यक्ष सुरजीतसंह चड्ढा भी अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। अगर उन्हें दिग्विजयसिंह का साथ मिल गया तो वे अपनी कुर्सी कायम रख सकते हैं। यहां अमन बजाज, अरविंद बागड़ी का नाम भी प्रमुखता से शहर अध्यक्ष के लिए चल रहा है।

    Share:

    महू में भाजपा मंडल अध्यक्ष को उठाकर थाने ले आई पुलिस, दो सस्पेंड, तीन लाइन अटैच

    Fri Sep 27 , 2024
    इंदौर/महू। महू तहसील के गांव कोदरिया में कल एक मंदिर निर्माण में जमीन नपती के विवाद को लेकर महू थाने के पांच पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष से ही भिड़ना शुरू कर दिया, जबकि मंडल अध्यक्ष के कहने पर ही नायब तहसीलदार ने पुलिस को विवाद स्थल पर बुलवाया था। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved