• img-fluid

    सुपरस्टार prabhaas ने फिल्मों से ब्रेक लेने पर किया खुलासा, जानिए वजह

  • February 01, 2024

    मुंबई (Mumbai)! जब भारत की मौजूदा पीढ़ी के सुपरस्टार्स की बात आती है तो उसमें एक नाम जरूर शामिल होता और वह नाम है प्रभास (prabhaas)। साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करके आज उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उनकी हर फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार करते है। ‘बाहुबली-2’ की सफलता के छह साल बाद प्रभास ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार पार्ट-1’ दी है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। ‘सालार’ की सफलता के बाद प्रभास ने इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला किया। अब इसके पीछे वजह का खुलासा किया है। प्रभास ने आराम करने के लिए कुछ समय का ब्रेक लिया है। वह जीवन में कुछ चीजों पर ध्यान देंगे। ब्रेक के बाद प्रभास मार्च में काम फिर से शुरू करेंगे। अब वह सिर्फ एक महीने के ब्रेक पर हैं।



    रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास एक सर्जरी कराने जा रहे हैं। इसके लिए वह यूरोप जा सकते हैं। क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में प्रभास की कई फिल्मों का इंतजार है। अभिनेता नाग अश्विन की निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म 9 मई, 2024 को रिलीज़ होगी, जिसमें दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रभास के पास ‘स्पिरिट’ और ‘द राजासाहब’ जैसी फिल्में भी हैं।

    Share:

    Bigg Boss-17 के बाद Ankita Lokhande के हाथ लगी बड़ी फिल्म

    Thu Feb 1 , 2024
    मुंबई (Mumbai)! टी शो ‘बिग बॉस-17’ (Bigg Boss-17 ) में शीर्ष पांच में स्थान बनाने के बाद अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को बाहर कर दिया गया और वे विजेता होने से चूक गईं। ‘बिग बॉस’ ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं अंकिता को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। बिग बॉस के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved