• img-fluid

    छह महीने के बाद मुंबई लौटी सनी लियोनी, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

  • November 07, 2020

    बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अमेरिका से छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को मुंबई लौटने की जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी शुरू होते ही सनी अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स चली गई थी। सनी मुंबई लौटने के लिए बेताब थी। इंस्टाग्राम पर फ्लाइट की तस्वीर शेयर कर सनी लियोनी ने बताया कि वह अब छह महीने बाद मुंबई लौटी हैं और इसे नया एडवेंचर बताया है।
    तस्वीर में वह नीले रंग की टीशर्ट और जैकेट पहनी नजर आ रही है। सनी लियोनी मास्क के साथ कोरोना प्रोटेक्शन गियर पहने नजर आ रही हैं। सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘6 महीने बाद अब ये वापस मुंबई में घर लौटने का वक्त है, नया एडवेंचर।’
    सनी लियोनी लॉकडाउन के बीच 10 मई को वह मुंबई से अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों निशा, नूह और अशर के साथ अमेरिका गई थी। सनी ने कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से मुंबई नहीं छोड़ना चाहती हैं। इस समय पति डेनियल की मां और उनके परिवार के साथ रहना अधिक महत्वपूर्ण है। हर किसी की तरह वह भी मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ रहना चाहती थी। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
    वह अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सनी लियोनी का जीवन उसके तीन बच्चों निशा, नूह और अशर के इर्द-गिर्द घूमता है। सनी ने 2017 में 21 महीने की बच्ची निशा को गोद लिया था, तब उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। एक साल बाद साल 2018 में अभिनेत्री सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों नूह और अशर की मां बनी थी।
    वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी को पिछली बार फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में देखा गया था। अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही करिश्मा तन्ना के साथ फिल्म ‘बुलेट्स’ में नजर आएंगी। देवांग ढोलकिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। 39 वर्षीय अभिनेत्री मलयालम ‘रंगीला’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशक संतोष नायर हैं। इसके अलावा सनी लियोनी कोका कोला और हेलेन नाम की फिल्मों में नजर आने वाली है।

    Share:

    बर्थडे स्पेशल: फिल्म 'फायर' में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई थी अभिनेत्री नंदिता दास

    Sat Nov 7 , 2020
    अपने शानदार अभिनय की बदौलत देश-विदेश में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नंदिता दास आज यानी शनिवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहीं हैं। नंदिता दास का जन्म 7 नवम्बर 1969 को मुंबई में हुआ था। नंदिता के पिता एक पेंटर थे, जबकि मां लेखिका थी। नंदिता ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved