• img-fluid

    15 जून को मिथुन राशि में गोचर होंगे सूर्य, इन 3 राशि वालों के लिए होगा बेहद शुभ

  • June 08, 2022

    नई दिल्ली। 15 जून को मिथुन राशि (Gemini) में सूर्यदेव गोचर करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि ग्रहों के राजा और शनि के पिता सूर्य का राशि परिवर्तन(change amount) कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों (astrologers) के अनुसार, सूर्य हर एक माह में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जानें सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

    वृषभ-
    सूर्यदेव आपकी राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए यह गोचर आपके लिए खास है। वृषभ राशि वालों को सूर्यदेव शुभ फल प्रदान करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सूर्य गोचर काल में आपके बिगड़े काम एक के बाद एक बनते जाएंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।



    सिंह-
    सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। आपको निवेश का भविष्य में लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

    कन्या
    कन्या राशि वालों के लिए मिथुन राशि में सूर्य गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर में अपार सफलता हासिल होगी। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बनेंगे।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते है। कोई भी सवाल हो तो अपने विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

    Share:

    केरल की इस सॉफ्टवेयर कंपनी को मिला बड़ा काम, जर्मनी की BMW के लिए बनाएगी इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर

    Wed Jun 8 , 2022
    नई दिल्ली। जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम विकसित करने के लिए, टेक्नोपार्क-आधारित एक ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर कंपनी Acsia Technologies, को GPS- सक्षम उत्पादों के वैश्विक प्रदाता Garmin द्वारा एक सॉफ्टवेयर विकास प्रदाता के रूप में चुना गया है। Acsia बीएमडब्ल्यू के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम विकसित करने के लिए जर्मनी स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved