• img-fluid

    राजधानी में आत्महत्या के मामले अचानक बढ़े

  • January 28, 2021

    • दो दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्र में छात्रा, महिला और पांच युवकों ने दे दी जान

    भोपाल। राजधानी में बीते 48 घंटों में सात लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इनमें एक किशोरी, एक महिला और पांच युवक शामिल हैं। ये घटनाएं अवधपुरी, टीटी नगर, श्यामला हिल्स, खजूरी सड़क, शाहजहांनाबाद और अशोका गार्डन थाना क्षेत्रों में हुईं। टीटी नगर क्षेत्र स्थित श्री पैलेस होटल में 65 क्लब हाउस के नाम से रेस्तरां संचालित करने वाले सुशील जॉन ने बुधवार दोपहर जहर खा लिया। 39 वर्षीय सुशील अशोका गार्डन में रहते थे। एएसआई सुनील द्विवेदी ने बताया कि दोपहर तीन बजे सुशील ने रेस्तरां में ही जहरीला पदार्थ खाया था। उन्हें पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित सोनपुरा में 27 वर्षीय पर्वत सिंह ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पर्वत पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि पर्वत शराब के आदी थे। उनकी शराब छुड़ाने की कवायद में परिवार ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। काफी देर तक उनकी आहट नहीं सुनाई तो परिवार ने कमरे में झांका। पता चला कि वह फंदे पर लटके थे। गंगा नगर बस्ती में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा नीलम चौहान ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। थाना प्रभारी तरुण भाटी ने बताया कि नीलम ने इसी साल कॉलेज में दाखिला लिया था। पिता राजमिस्त्री हैं, शाम करीब साढ़े पांच बजे माता-पिता काम से लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका देखा। मौके पर पहुंची श्यामला हिल्स पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सुनहरी बाग में मंगलवार दोपहर 32 वर्षीय तुलसा बाई ने फांसी लगा ली। टीटी नगर टीआई शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक तुलसा यहां पति और 13 साल की बेटी के साथ रहती थी। उनका छोटे भाई से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस बात से तुलसा बेहद परेशान चल रही थीं। जांच में पुलिस तुलसा की मौत की यही वजह मान रही है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    युवक ने दी जान
    अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय दीनदयाल अहिरवार ने भी मंगलवार दोपहर फांसी लगा ली। उसने ये कदम क्यों उठाया फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दीनदयाल का नाम थाने की गुंडा सूची में शामिल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में भी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं खजूरी सड़क थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मुगालिया छाप में 45 वर्षीय प्रीतम मीना की तीन दिन चले इलाज के बाद मंगलवार को मौत हो गई। उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। वहीं, मदर इंडिया कॉलोनी में रहने वाले 32 वर्षीय दीपक बडोले ने बुधवार शाम घर में फांसी लगा ली। दोनों ही मामलों में खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ सकी है।

    Share:

    रद्द नहीं होगा टोक्यो ओलंपिक, अटकलों से एथलीटों की तैयारी में पड़ रही खललः आईओसी अध्यक्ष 

    Thu Jan 28 , 2021
    जेनेवा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने टोक्यो ओलंपिक को रद्द या फिर स्थगित करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि इस तरह की अटकलें हजारों एथलीटों की तैयारी में खलल डाल रही हैं।  जापान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और आयोजकों ने बार-बार जोर देकर कहा कि टोक्यो ओलंपिक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved