• img-fluid

    पपराजी की बात सुन ऐसा था सुहाना का रिएक्शन

  • June 22, 2022

    शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) अपने बच्चों को अभी तक लाइमलाइट से दूर ही रखते आए हैं। अब जब सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू (debut in bollywood) करने जा रही हैं तो जाहिर है पपराजी के कैमरों में वह अक्सर कैद होंगी। बहुत ही कम देखा गया जब सुहाना (beautiful) रुककर पोज देती हों।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


    बता दें कि गत दिवस यानि मंगलवार को उन्हें मुंबई के अंधेरी में स्पॉट किया गया। वह कार से निकलती हैं। एक शख्स उनकी कार का दरवाजा खोलता है और उनके सिर के ऊपर छाता पकड़ता है। वहां पहले से मौजूद पपराजी को देखकर सुहाना एकबारगी तो हैरान होती हैं और अपना चेहरा दूसरी ओर कर लेती हैं। फिर वह आगे चलने लगती हैं।



    इस बीच पपराजी उन्हें रुककर पोज देने के लिए कहते हैं लेकिन सुहाना रुकती नहीं है। पपराजी उनसे कहते हैं, ‘सुहाना जी रुकिए, अभी तो आपकी मूवी आ रही है, अभी क्या टेंशन है? और हमारा चेहरा भी याद करके रखिए, डेली मिलेंगे।‘ पपराजी उन्हें पीछे पलटकर पोज देने के लिए कहते हैं लेकिन सुहाना मुस्कुराते हुए बिल्डिंग के अंदर चली जाती हैं।

    सुहाना ने इस दौरान पिंक कलर का क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट्स पहने थे। उन्होंने व्हाइट हैंडबैग लिया हुआ था। सुहाना के अलावा वहां खुशी कपूर भी पहुंचती हैं। दोनों फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम कर रही हैं।

    बीते रविवार को ही सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा ऊटी में ‘द आर्चीज’ की शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौटे हैं। फिल्म का ऊटी शेड्यूल खत्म हो गया है। ‘द आर्चीज’ से सुहाना, खुशी और अगस्त्य तीनों ही डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में वेदांग रैना और युवराज मेंडा हैं। फिल्म आर्ची कॉमिक्स के किरदारों और कहानियों पर आधारित है।

    Share:

    birthday special : इस डायलॉग से फेमस हुए थे अमरीश पुरी

    Wed Jun 22 , 2022
    birthday special-दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय का जिक्र आज भी होता है। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून, 1932 को पंजाब में हुआ। अमरीश पुरी (Amrish Puri) को बॉलीवुड में मशहूर खलनायक के तौर पर भी याद किया जाता है। अमरीश पुरी ने अपनी फिल्मी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved