मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिवसैनिकों में आक्रोश है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कुणाल कामरा को चेतावनी दी है। सीएम फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन वह जो चाहे बोल नहीं सकते। महाराष्ट्र की जनता तय कर चुकी है कि गद्दार कौन है। कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि कॉमेडी करना अधिकार है, लेकिन जान बूझकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है, तो यह ठीक नहीं है। कुणाल कामरा ने वही लाल संविधान की किताब पोस्ट की है, जो राहुल गांधी ने दिखाई थी। दोनों ने संविधान नहीं पढ़ा है। संविधान हमें बोलने की आजादी देता है, लेकिन उसकी कुछ सीमाएं हैं।
फडणवीस ने कहा कि लोगों ने 2024 के विधानसभा चुनावों में हमें वोट दिया और समर्थन दिया। जो लोग गद्दार थे, उन्हें लोगों ने घर भेज दिया। जनता ने उन लोगों को उनकी जगह दिखा दी, जिन्होंने हास्य पैदा किया। अपमानजनक बयान देना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved