• img-fluid

    75 साल में एक बार आता है ऐसा मौका…चीन के बाद भारत के आसमान में दिखा अजूबा

  • October 02, 2024

    नई दिल्ली। चीन (China) के बाद भारत (India) के आसमान में अजूबा दिखा है, दरअसल, देश के बेंगलुरु (Bangalore) में उस समय लोग हैरान रह गए जब उन्हें आसमान में कलरफुल धूमकेतु दिखाई पड़ा। सौरमंडल का ये बर्फीला पिंड सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा रहा था और ये पत्थर, धूल और गैस आदि कणों से बना होता है।

    भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे Comet C/2023 A3 नाम दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसकी फोटो और वीडियो वायरल हैं। लोग इसके बारे में और जानना चाहते हैं। नंगी आंखों से देखने पर इसमें दूर से ग्रीन, पर्पल, सफेद, रेड और कई रंग दिखाई पड़े। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इंडिया से पहले ये धूमकेतु चीन में देखा गया था।


    खगोल फोटोग्राफर उपेन्द्र पिन्नेल्ली के अनुसार ये रेयर इवेंट है जो करीब 75 साल में एक बार होता है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार इस धूमकेतु को अगली बार आसमान में दिखने से पहले 3291 किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस धूमकेतु के दिखने का कोई तय समय नहीं होता लेकिन अनुमान है कि अगली कार ये करीब 80 साल बाद दिखेगा।

    जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में दिखा धूमकेतु अभी भी सूर्य के बहुत करीब है, और हमारे ग्रह से दृश्यता में वृद्धि इसी कारण से हुई है। धूमकेतु को देखने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है, जिसे बिना किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता के नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकता था। ये बादलों के ऊपर किसी इंद्रधनुष की तरह लगता है। 2 अक्टूबर की सुबह लोगों ने जब हैदराबाद में इसे देखा तो वह हैरत में पड़ गए। सोशल मीडिया पर लोग इसकी फोटो जमकर शेयर कर रहे हैं। कमेंट में उसे चमत्कार बता रहें हैं।

    Share:

    महिलाओं के खिलाफ क्राइम को लेकर MP में कांग्रेस का आंदोलन शुरू

    Wed Oct 2 , 2024
    भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में बालिकाओं से लेकर महिलाओं तक पर अत्याचार हो रहा है. मध्य प्रदेश में महिलाओं से संबंधित 1,40,000 से ज्यादा मामले न्यायालय में पेंडिंग हैं. यह पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved