• img-fluid

    Sonam Kapoor के ससुराल में हुई चोरी के मामले में मिली सफलता

  • April 16, 2022

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के ससुराल से चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी पर अनिल कपूर ने खुशी जताई है।

    सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पिता व अभिनेता अनिल कपूर ने इस मामले पर ट्वीट कर दिल्ली पुलिस का धन्यवाद दिया है। अनिल कपूर ने लिखा-‘इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए मैं दिल्ली पुलिस को सैल्यूट करता हूँ । आहूजा के घर पर चोरी के मामले को तुरंत सुलझाने में दी गई उनकी सेवा के लिए आभार। सच में अगर दिल्ली पुलिस पूरी शिद्दत से केस को सुलझाने में ना जुटती, तो शायद सोनम के ससुराल से चोरी हुए पैसों और गहनों का मिलना संभव नहीं था। ‘




    अनिल कपूर (Sonam Kapoor) का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही हर कोई दिल्ली पुलिस के इस मेहनत और काम की तारीफ कर रहा है। गौरतलब है, सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के ससुराल में फरवरी में लगभग 2.41 करोड़ रुपये कीमत के गहने और नकदी चोरी हुए थे। जिसका पता कुछ दिन पहले ही लगा था, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुछ गहने भी बरामद कर लिए हैं।

    Share:

    IPL 2022: मुंबई की हार का सिलसिला रोकने के लिए Nita Ambani ने संभाला मोर्चा, उठाया यह बड़ा कदम

    Sat Apr 16 , 2022
    मुंबई। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। टीम को अभी तक सभी 5 मैचों में हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में मुंबई की टीम एक समय जीत हासिल करती दिख रही थी, लेकिन उसे हार मिली। इसके बाद के भी मुकाबलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved