• img-fluid

    80 फीसदी बूथों पर मिली सफलता, मोहन सरकार को बताया बुलेट ट्रेन अब शक्ति केन्द्र सम्मेलनों के साथ पोलिंग एजेंटों का सम्मान करेगी भाजपा

  • July 08, 2024

    • दो हजार से ज्यादा पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, लोकसभा चुनाव जीत का श्रेय हनुमान रूपी कार्यकर्ताओं को दिया और कांग्रेस को सभी ने जमकर कोसा

    इंदौर। अभी लोकसभा चुनाव में देश में भले ही भाजपा को झटका लगा हो, मगर प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतने में सफलता हासिल की, जिसका श्रेय हनुमान रूपी कार्यकर्ताओं को दिया गया। कल भोपाल में दो हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 80 फीसदी से अधिक बूथों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और मोहन सरकार को बुलेट ट्रेन की संज्ञा भी दी गई, जो तेज रफ्तार से काम कर रही है। संकल्प-पत्र के 40 वायदे पूरे करने का वादा तो किया ही, साथ ही 269 वादों पर जल्द ही अमल का भरोसा भी दिलाया।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोदी जी द्वारा बताई गई चार जातियों गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर ही विशेष ध्यान देकर उनकी सरकार के कामकाज की जानकारी प्रस्तुत की गई, तो प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विधानसभा के बाद लोकसभा में मिली शानदार जीत को सामुहिकता के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता के कठोर परिश्रम का नतीजा बताया। ईडी गठबंधन ने गलत प्रचार किया, मगर हमारे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब कर दिया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के भाजपा संगठन ने पूरे देश में अपनी मिसाल कायम की है और कैसा आदर्श संगठन होना चाहिए उसका उदाहरण मध्यप्रदेश है। प्रदेश प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि 100 फीसदी कठोर श्रम के कारण ही चुनावी सफलता मिली है।


    केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता की शक्ति और जांबाज कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत को नमन् किया, तो केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस का दुष्प्रचार पराजित हुआ। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत की और जिन बूथों पर सफलता नहीं मिली उन्हें जीतने की कार्य योजना बनाकर जुटने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि लगातार पांचवीं बार प्रदेश में सरकार बनी। भूपेन्द्र यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 13 राज्यों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

    Share:

    साढ़े तीन महीने बाद बिजली की मांग सिमटी 500 मेगावाट के अंदर इंदौर की मांग

    Mon Jul 8 , 2024
    बारिश, बादल, गर्मी से राहत… बिजली की मांग में 30 फीसदी से ज्यादा गिरावट इंदौर। बारिश का दौर शुरू हुए 3 सप्ताह का समय बीतने आ रहा है। धीरे-धीरे उमस भी कम हो रही है, जिसके चलते एसी और कूलर का उपयोग सिमट गया है। 20 दिन पहले जहां बिजली 723 मेगावाट के करीब उपयोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved