img-fluid

पटना से नई दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों में मची अफरातफरी

  • March 21, 2025

    नई दिल्‍ली । पटना से नई दिल्ली (Patna to New Delhi) जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पर पथराव (Stone pelting) किया गया। इटावा के जसवंतनगर और बलरई स्टेशन के बीच वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। चलती ट्रेन पर पथराव से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन पर पत्थरबाजी के बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। पथराव से सी वन कोच का शीशा टूट गया। अलीगढ़ में ट्रेन रोकी गई तो जांच पड़ताल की गई। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पत्थरबाजों की तलाश कर रही है।

    दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1174 पर कॉशन के चलते धीमी रफ्तार में होली स्पेशल 02435 वंदेभारत एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। गुरुवार शाम करीब 5:10 पर ट्रेन निकलने के दौरान दो-तीन पत्थर बोगियों की ओर फेंके गए। एक पत्थर सी वन कोच के शीशे में लगा और शीशा टूट गया। पत्थरबाजी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को सूचना मिली तो ट्रेन को अलीगढ़ में अटेंड किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर उपनिरीक्षक सत्यदेव सिंह को भेजा गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी की जा रही है।

    प्रयागराज मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जसवंतनगर और बलरई रेलवे स्टेशन के बीच वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने से सी वन कोच का शीशा टूट गया। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर रुकने पर जांच-पड़ताल की गई। आरपीएफ इटावा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

    Share:

    चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से पाकिस्तान को नहीं हुआ 869 करोड़ का नुकसान! पीसीबी ने खारिज किया दावा

    Fri Mar 21 , 2025
    नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (pakistan cricket board) ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy)की मेजबानी (Hosting)से लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर(US$10 million) का प्रॉफिट (Profit)होगा। पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जावेद मुर्तजा ने उन रिपोर्टों के बाद मीडिया को संबोधित किया, जिनमें कहा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved