देश

मनोज जरांगे के गांव में पथराव, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया; भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में मराठा आरक्षण समर्थक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के गांव में कुछ लोगों ने नारेबाजी की और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं 15 से 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार रात मटोरी गांव में हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने शांति बनाए रखने के लिए वहां राज्य रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी तैनात की। यह सब तब शुरू हुआ जब आसपास के गांवों के कुछ लोग ओबीसी कोटा आंदोलनकारियों लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे की रैली में भाग लेने के लिए रात आठ बजे के आसपास मटोरी से गुजर रहे थे।


उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की, जिसके बाद बस स्टैंड के पास पथराव हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किसने नारेबाजी शुरू की और किसने पथराव किया। मौके पर बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बीड जिले के चकलंबा पुलिस स्टेशन में 15-20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मटोरी गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Share:

Next Post

जुलाई माह के व्रत त्योहार, गुप्त नवरात्रि से लेकर सावन सोमवार तक, जानें तारीख और महत्व

Fri Jun 28 , 2024
जुलाई (July) का महीना व्रत त्योहार (Fasts and festivals) के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस माह जगन्नाथ रथयात्रा, गुप्त नवरात्रि, सावन (Jagannath Rath Yatra, Gupt Navratri, Sawan) का महीना आदि कई प्रमुख तिथियों और त्योहारों की शुरुआत होती है। साथ ही इस महीने दो बड़ी एकादशी (Ekadashi) का व्रत भी किया […]