img-fluid

सौतेली मां ने की 8 साल की बच्ची की हत्या, शव को जलाकर बक्से में छिपाया

February 02, 2025

बक्सर बिहार के बक्सर जिले में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां नया भोजपुर इलाके में एक सौतेली मां ने आठ साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को जला दिया। इतना ही नहीं उसने शव जलाने के बाद उसे एक बक्से में छिपा दिया, ताकि किसी को पता न चल सके। हालांकि बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने रविवार को नया भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या की घटना के बाद तत्काल मौके का मुआयना किया। घटनास्थल से बच्ची का शव बक्से में जला हुआ पाया गया। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बक्सर पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार शनिवार रात लगभग 10 बजे डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आफाक अख्तर अंसारी को घटना के बारे में गुप्त सूचना मिली। उन्हें पता चला कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ पूरब टोला में एक सौतेली मां ने बेटी की जला कर हत्या कर दी है। बयान के अनुसार उक्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में नया भोजपुर थाने की एक टीम गठित की गई है। इसके बाद सूचना का सत्यापन किये जाने पर मामला सत्य पाया गया। इसके बाद नया भोजपुर थाना द्वारा उक्त कांड में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।


इस संबंध नया भोजपुर थाना द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार वार्ड आठ के नया भोजपुर पूरब टोला निवासी और बच्ची के पिता पप्पू गोंड जो कि दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी शादी सीमा देवी से 2024 में हुई थी। शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद से ही बच्ची लापता थी। परिजनों और पड़ोसियों को बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। बच्ची की दादी मूकबधिर हैं, इसलिए वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रही थीं। सौतेली मां पर संदेह होने पर जब घर की तलाशी ली गई, तो घर के एक अंधेरे कमरे में बंद एक बक्से के अंदर रखे एक बोरी से बच्ची का जला हुआ शव बरामद हुआ।

Share:

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फिर हासिल किया भारत की बेटियों ने

Sun Feb 2 , 2025
कुआलालंपुर । भारत की बेटियों (India’s Daughters) ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप (Under-19 Women’s T20 World Cup) फिर हासिल किया (Again Won) । तृषा गोंगाडी ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब फिर से जीतने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने रविवार को बायुमास ओवल में खेले […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
गुरुवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved