• img-fluid

    थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत के सपोर्ट में सितारे, शेखर और अनुपम खेर

  • June 08, 2024

    मुंबई (Mumbai)। कंगना रणौत (Kangana Ranaut) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर उन्हें सीआईएसफ (CISF) की महिला सिपाही ने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना की अब तक कई सितारे निंदा कर चुके हैं। अब इस सूची में अभिनेत्री के पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन का नाम जुड़ गया है। हाल ही में एक बातचीत में अध्ययन ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी।

    एक कार्यक्रम में शामिल हुए शेखर सुमन और अध्ययन सुमन से जब इस घटना पर सवाल किया गया तो शेखर ने कहा कि चाहे यह किसी के भी साथ हुआ हो, यह पूरी तरह से गलत है। उन्होने कहा कि वह अब मंडी से सांसद हैं। अगर किसी को विरोध करना है तो सभ्य तरीके का इस्तमेाल किया जाना चाहिए। इस तरह की हरकत अस्वीकार्य है। वहीं जब अध्ययन से इस बारे में पूछा गया तो वह अपने पिता से बिल्कुल सहमत नजर आए।



    उन्होंने कहा कि भले ही व्यक्तिगत रूप से किसी को किसी से कितनी भी दिक्कत हो, लेकिन सावर्जनिक रूप से इसे लाना ठीक नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने थप्पड़ कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है।

    अध्ययन सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। शो को देश के साथ विदेश में भी खूब देखा जा रहा है। इसमें उनके पिता शेखर सुमन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

    वहीं, कंगना की बात करें तो वह जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन जैसे कलाकारों ने काम किया है। हाल ही में लोकसभा चुनाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी।

    Share:

    मुंबई में पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 200 के खिलाफ मामला दर्ज, 57 पकड़े गए

    Sat Jun 8 , 2024
    मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया था। इस दौरान कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव किया गया। इस हादसे में कम से कम 15 पुलिसकर्मी घायल भी हुए। इस घटना के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved