• img-fluid

    स्टार एयर ने निरस्त की किशनगढ़ फ्लाइट, यात्री हुए परेशान

  • October 19, 2022

    बेलगाम से देरी से आने के कारण कंपनी ने किशनगढ़ जाने और आने वाली उड़ान को निरस्त किया

    इंदौर। इंदौर से किशनगढ़ (Indore To Kishangarh) के बीच जाने और आने वाले यात्रियों को कल काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर कंपनी ने जाने और आने वाली दोनों उड़ानों को निरस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि बेलगाम फ्लाइट काफी देरी से आई थी, जिसके कारण कंपनी ने किशनगढ़ फ्लाइट को निरस्त किया।

    स्टार एयर कंपनी (Star Air Company) की फ्लाइट (Flight) बेलगाम से दोपहर 2.25 बजे इंदौर आकर 2.55 बजे किशनगढ़ जाती है। वहां से 5.30 बजे लौटकर 6 बजे वापस बेलगाम जाती है, लेकिन कल बेलगाम से आने वाली फ्लाइट अपने तय समय से ढाई घंटे देरी से 4.55 बजे इंदौर आई और 5.50 बजे वापस बेलगाम चली गई। कंपनी ने इस देरी के कारण किशनगढ़ जाने और वापस आने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ से आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या भी कम थी, इसे देखते हुए भी कंपनी ने उड़ानों को निरस्त करने का फैसला लिया। हालांकि इसके कारण जिन यात्रियों ने इन उड़ानों में बुकिंग करवाई थी, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने ऐसे यात्रियों को आज की उड़ानों में बुकिंग के साथ ही रिफंड का विकल्प दिया।


    इंडिगो की पुणे, हैदराबाद और मुंबई की उड़ानें लेट

    कल इंडिगो की तीन शहरों की छह उड़ानें भी अपने तय समय से एक से डेढ़ घंटे देरी से आईं व गईं। इसके कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें दोपहर में पुणे और हैदराबाद से आकर वापस जाने वाली और शाम को मुंबई से आकर वापस जाने वाली उड़ानें शामिल थीं। परसों रात भी कंपनी की दिल्ली और लखनऊ की उड़ानें लेट हुई थीं।

    Share:

    दिवाली बाद सात फीसदी तक महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन, पाम तेल पर बढ़ सकता है आयात शुल्क

    Wed Oct 19 , 2022
    नई दिल्ली। देश में स्मार्टफोन की कीमतें अक्तूबर-दिसंबर तक 5-7 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। डॉलर की तुलना में रुपये में लगातार गिरावट से मांग पर असर हो रहा है। इस वजह से इस साल स्मार्टफोन का शिपमेंट भी कम हो सकता है। उद्योग के अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में मांग बढ़ाने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved