• img-fluid

    दुर्गापुर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट के विमान में खराबी, वापस लौटी

  • May 04, 2022

    नई दिल्ली। दुर्गापुर (Durgapur) जाने वाली एक अन्य स्पाइसजेट फ्लाइट (SpiceJet Flight) को वापस उस समय लौटना पड़ा जब यह चेन्नई से दुर्गापुर जा रही थी । फ्लाइट एसजी-331 (Flight SG-331) को मंगलवार देर रात इंजन में दिक्कत होने के बाद बेस पर लौटना पड़ा। स्पाइसजेट चेन्नई-दुर्गापुर (SpiceJet Chennai-Durgapur) मार्ग पर बोइंग बी737-8 मैक्स विमान वीटी-एमएक्सए का संचालन कर रहा था, जब उसे तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा और उसे बेस पर लौटना पड़ा।
    बता दें कि चेन्नई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहे स्पाईसजेट के विमान में खराबी आने से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा। करीब साढ़े घंटे बाद फ्लाइट SG-331 ने दुर्गापुर की उड़ान भरी। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई कंपनी ने इसके लिए खेद प्रकट किया है।
    यह घटना मंगलवार को हुई। स्पाईसजेट के विमान को बीती रात चेन्नई से उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। कंपनी के बोइंग B737-8 मैक्स एयरक्रॉफ्ट VT-MXA की खराबी दुरुस्त करने के बाद विमान ने बुधवार तड़के दोबारा उड़ान भरी।
    इससे पहले स्पाईसजेट मुंबई से दुर्गापुर जा रही एक अन्य उड़ान वायुमंडलीय विक्षोभ (turbulence) में फंस गई थी। इस कारण दो यात्री जख्मी हो गए थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



    बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार एक मई को हुई थी। स्पाईसजेट के विमान विमान बोइंग बी 737 को दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरते समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा। विमान में झटके से केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर गिर गए थे। विमान के अंदर अफरातफरी मच गई थी। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि बाद में विमान को दुर्गापुर में सुरक्षित उतार लिया गया। कंपनी ने घटना के लिए खेद जताया था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
    वहीं डीजीसीए ने आरंभिक रिपोर्ट में कहा है कि विक्षोभ में फंसा विमान उस वक्त ऑटोपायलट मोड में था। ऑटोपायलट दो मिनट के लिए बंद हो गया और चालक दल ने मैन्युअल रूप से विमान को उड़ाया। संबंधित क्रू, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर और मेंटेनेंस कंट्रोल सेंटर के इंचार्ज को फिलहाल उड़ान सेवा से हटा दिया गया है।

    Share:

    इस साल बिकेंगे 90 लाख AC, गर्मी की वजह से बढ़ी मांग, दो-चार फीसदी बढ़ेंगी कीमतें

    Wed May 4 , 2022
    नई दिल्ली। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लांसेस मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीईएएमए) का अनुमान है कि इस पूरे साल में देश में 90 लाख एसी (एयर कंडीशनर) की बिक्री होगी। अप्रैल महीने में करीबन 17.5 लाख एसी की बिक्री हुई है। यह किसी एक महीने में अब तक का रिकॉर्ड है। हालांकि कुछ उत्पादों की उपलब्धता न होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved