• img-fluid

    स्नेह के विशेष बच्चों ने मटकी फोड़ी, जन्माष्टमी का उत्साह

  • August 24, 2024

    नागदा। विशेष बच्चों (दिव्यांग) ने जन्माष्टमी के पर्व को लेकर कृष्ण, राधा और गोपियों की वेशभूषा में नृत्य किया। विशेष बच्चों की संस्था स्नेह के इन बच्चों ने मटकी फोड़ कर पर्व को मनाया।


    26 अगस्त जन्माष्टमी पर्व से पहले शुक्रवार को विशेष बच्चों ने जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण, राधा और गोपियों का रूप धारण कर नृत्य किया। बच्चों ने आँख पर पट्टी बांध कर मटकी फोडऩे का प्रयास किया। श्रीराम कालोनी स्थित विशेष बच्चों की संस्था स्नेह में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद सभी विशेष बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की केंद्रीय समिति के सदस्य पंकज मारू ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विभिन्न त्यौहारों को दिव्यांग बच्चों के साथ पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। इससे बच्चों को पर्व की जानकारी और मनाए जाने का तरीका दोनों की जानकारी हो जाती है। विशेष बच्चे त्यौहारों को मनाने के साथ उनकी विशेषताओं को पहचानने लगते हैं। कार्यक्रम में दीपक चौहान, विनयराज शर्मा, महेशचन्द्र राठौर, विप्लव चौहान, डॉ. विजेन्द्रसिंह डोडिया, डॉ. कविता सोनी, मनीष जोनवाल, रंजीता तंवर, राकेश सोनी, सुनील गौतम, जीवेन्द्र प्रसाद बिसेन, गुडिय़ा शर्मा, चेतना सक्सेना, सविता उपाध्याय, दीपिका भावसार, हेमलता चौहान, पप्पू पानोला, लोकेश चौहान, पूजा खेरवार, आशा नामदेव, मुन्नी बाई, प्रमोदधर दुबे और विशेष बच्चे उपस्थित थे।

    जन्माष्टमी को लेकर नगर के बाल गोपाल उत्साहित
    महिदपुर रोड। जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर के बाल गोपाल काफी उत्साहित हैं। शुक्रवार से ही शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कृष्ण सजो प्रतियोगिता तथा मुरली मनोहर के बारे में विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया जाकर उन्हें भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में बताया गया, वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के निर्देश में मनाया गया।

    Share:

    तीर्थ दर्शन योजना पर लगा विराम हटा

    Sat Aug 24 , 2024
    14 सितंबर से शुरू होगी यात्रा, 4 सितंबर से आवेदन नागदा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते विगत समय से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर लगा विराम हट गया है। नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत ने बताया कि 22 अगस्त को शासन से प्राप्त पत्र के अनुसार योजना के अंतर्गत काशी, वाराणसी, रामेश्वरम, मथुरा, वृंदावन, कामाख्या देवी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved